BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

लडभङोल! जनता कर्फ्यू के बीच बाजार में पसरा हुआ सन्नाटा, जनता दे रही पूरा साथ!


लडभडोल:-  क्षेत्र की जनता इस समय घरों में बंद है और जनता कर्फ्यू का पूरा साथ दे रही है। बाजार पूर्णतया बंद है।कल क्षेत्र के व्यापार मंडल ने भी जनता कर्फ्यू को समर्थन दिया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से किए गए 14 घंटों के जनता कर्फ्यू के आह्वान को लेकर लड़भडोल में खासा असर देखा गया। रविवार सुबह 7 बजे से ही बाजार में सन्नाटा पसरा  रहा  और सभी दुकाने पूर्ण रूप से बंद रहीं।

स्थानीय पुलिस द्वारा बाजार में गश्त कर  जगह-जगह निरिक्षण किया गया। गाँववासियों  ने पिछले कल ही शनिवार को अपना रोजमर्रा का सामान खरीद कर घरों में रख दिया गया था।
                                 वीडियो 

व्यापार मंडल के प्रधान  रणवीर ठाकुर, उप प्रधान जगदीश कुमार, महासचिव प्यार चंद चौहान और कोषाध्यक्ष अजय मेहता ने बताया कि रविवार को स्थानीय बाजार पूर्ण रूप से बंद रखने की और लोगों को जागृत करने के लिए सभी व्यापारियों को निर्देश दिए गए हैं।

LADBHAROLNEWS.COM जनता कर्फ्यू का समर्थन करता है और लोगों को घर में ही ठहरने के लिए और जनता कर्फ्यू का समर्थन करने के लिए धन्यवाद देता है। धन्यवाद।
"
STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM




Comments