BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

विशेष सूचना :- भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जनता से की 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की गुजारिश!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा हालत में पूरी दुनिया संकट के दौर से गुजर रही है और ऐसे में हर भारतवासी को सतर्क रहना बेहद जरुरी है। कोरोना महामारी का मुकाबला करने के लिए संकल्प और संयम की आवश्यकता है। उन्होंने अपने संबोधन में देश की जनता को 22 मार्च 2020 को जनता कर्फ्यू लगाने की गुजारिश की है।

जनता कर्फ्यू का मतलब है जनता द्वारा खुद पर लगाया गया कर्फ्यू। इस रविवार यानी 22 मार्च को सुबह 7:00 बजे से रात 9:00 बजे तक सभी देशवासियों को जनता कर्फ्यू का पालन करना है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देशवासियों को कहा कि हम जानते हैं इस बिमारी की अभी तक दवा नहीं आई है इसलिए भीड़ से बचें और रूटीन चेकअप के लिए हॉस्पिटल जाने से परहेज करें।

ऐसा करने से हॉस्पिटलों के ऊपर अनावश्यक दबाव कम होगा और हम सुरक्षित भी रहेंगे। प्रधानमंत्री ने जनता से सहयोग की अपील की है।

LADBHAROLNEWS.COM की जनता से अपील है की घर में आवश्यक खाद्य सामग्री और दवाएं रखें और 22 मार्च को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की इच्छा का मान रखते हुए जनता कर्फ्यू में सहयोग दें। धन्यवाद।

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments