BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

शिक्षा मंत्री ने की शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों और अध्यापकों से अपील, मुख्यमंत्री के कोविड-19 रिस्पांस फंड में एक दिन का वेतन करें दान!


शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज जी ने कहा है कि कोरोना संक्रमण से जो संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है, उसमें हमें भी अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने शिक्षा विभाग के सभी कर्मचारियों तथा अध्यापकों से अपील की है कि वे सभी मिलकर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा आरंभ किए गए कोविड-19 रिस्पोंस फंड में एक दिन का वेतन दान करें।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कॉलेज टीचर्स यूनियन एवं शिक्षक महासंघ द्वारा इस संबंध में पहल की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग अपनी सामर्थ्य के अनुसार संकट की घड़ी में सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि संक्रमण से बचने के लिए दूरी बनाए रखें और घरों में रहकर अपने आप को सेल्फ क्वारनटाईन करके संक्रमण से बचाए।

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज की अपील के अनुसार यदि सभी अपना योगदान देते हैं तो यह एक वास्तव में बेहतरीन कदम होगा। घरों में ही रहे क्योंकि जान है तो जहान है।

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments