BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

विशेष सूचना! कोरोना संक्रमण के चलते 14 अप्रैल तक बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान तथा अन्य कार्यालय, स्कूल खुलने पर घोषित होगा रिजल्ट, समारोह पर रहेगी रोक!


कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सभी शिक्षक स्थानों को 14 अप्रैल के लिए बंद करने का फैसला लिया है। 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस का अवकाश है इसलिए अब सभी शिक्षक संस्थान 16 मार्च को खुलेंगे। इससे पहले सभी शिक्षण संस्थान को 31 मार्च तक बंद करने के निर्देश दिए गए थे।

ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में वार्षिक परीक्षा के परिणाम भी स्कूल खुलने के बाद ही घोषित किए जाएंगे। शिक्षा विभाग के अनुसार ज्यादातर कक्षाओं के पेपरों का मूल्यांकन किया जा चुका है और कुछ शेष है। ग्रीषम कालीन स्कूलों में पहली से नवमी कक्षा के रिजल्ट घोषित होने हैं जबकि पूरे प्रदेश में ग्यारवीं कक्षा का रिजल्ट घोषित किया जाना है। प्रदेश के सभी स्थानों सरकारी कार्यालय भी 14 अप्रैल तक बंद रहेंगे। धार्मिक आयोजन तथा समारोह नहीं होंगे और सभी 14 अप्रैल तक घरों में रहेंगे। इस दौरान आवश्यक सेवाऐं जारी रहेंगी।

ताजा अधिसूचना में स्वास्थ्य विभाग ने कहा है की हिमाचल में जरूरी विभागों को छोड़कर अन्य सभी सरकारी कार्यालय 14 अप्रैल तक बंद रहेंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी धीमान ने इन आदेशों की पुष्टि की है। धन्यवाद!LADBHAROLNEWS.COM

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM
महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments