BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

आज रात 12:00 बजे से देश 21 दिनों तक होगा लाॅक डाऊन!


 वीडियो
कोरोना वायरस के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने आज रात 12:00 बजे से 21 दिन तक देश को लॅक डाउन करने के निर्देश दिए हैं। यह फैसला करना संक्रमण के बढ़ते हुए केसों को देखते हुए और अन्य विकसित देशों के हाल को देखते हुए लिया गया है क्योंकि अभी कुछ नहीं किया गया तो आने वाले समय में कुछ भी नहीं हो सकेगा इसलिए सरकार का सहयोग करें और सुरक्षित रहें।

गौरतलब रहे की प्रशासन इस समय काफी सख्त है अगर आपके आसपास कोई व्यक्ति विदेश से लौटा है और उसने अपने बारे में प्रशासन को जानकारी नहीं दी है तो कृपया जानकारी देना ना भूलें। ऐसे व्यक्ति को जानकारी छुपाने के चलते सख्त सजा मिल सकती हैं। यह एक अहम चरण है जिसका उद्देश्य केवल और केवल उस व्यक्ति की जांच करना है ताकि अगर वह व्यक्ति संक्रमण से ग्रसित है तो अन्य लोगों को बचाया जा सके इसलिए गुजारिश है कि प्रशासन से सहयोग करें।

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments