BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

राहत भरी खबर! लडभङोल के डोह गांव के संदिग्ध युवा सहित मंडी के 10 लोगों की कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट आई नेगेटिव!


लडभडोल:-  क्षेत्र में फ्रांस से आए व्यक्ति को क्वारंटाइन की अवधि के बीच में मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गए युवक का टेस्ट मेडिकल रिपोर्ट में नेगेटिव पाया गया है। उक्त व्यक्ति में कोरोना वायरस जैसे लक्षण को देखते हुये  आईसोलेशन के लिए टांडा मेडिकल अस्पताल रैफर करना पड़ा था लेकिन इसी बीच मेडिकल रिपोर्ट नेगेटिव आने से लडभडोल क्षेत्र सहित जिला मंडी  को राहत मिली हैं।  उक्त व्यक्ति फ्रांस में जिस महिला मित्र के साथ था, वह कोरोना वायरस की पॉजीटिव पाई गई है। ऐसे में प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया था । साथ ही परिवार  को भी आइसोलेट कर सबंधित गाँव को पुलिस ने सील कर रखा था।
लड़भड़ोल क्षेत्र में फ्रांस से लौटे इस  व्यक्ति की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने पहले से ही  उसे होम क्वारंटाइन किया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की जांच में उसमें कोरोना वायरस के लक्षण दिखने पर प्रशासन ने तुरंत उसे टांडा के लिए शिफ्ट कर दिया है। जहां पर उसके सैंपल को आगे जांच के लिए भेजा ओर अब रिपोर्ट नेगेटिव आई है।  बता दे कि लड़भड़ोल से व्यक्ति को टांडा भेजने के बाद क्षेत्र में लोगों में डर का माहौल था । 

एसडीएम जोगेंद्रनगर अमित मेहरा का कहना है लडभड़ोल क्षेत्र में फ्रांस से आए एक व्यक्ति को टांडा मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है। विशेषज्ञ चिकित्सकाे की रिपोर्ट के बाद  टेस्ट नेगेटिव आया है। इसलिए सबंधित गाँव से पुलिस बल हटा दिया है।  
आठ लोगों को मिली छुट्टी और 2 लोग कल होंगे डिस्चार्ज!

डॉक्टर देवेंद्र शर्मा के अनुसार मंडी जिला में पाए गए संदिग्ध 10 लोगों में से 8 को टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव होने के कारण छुट्टी दी जा चुकी है और 2 लोगों को कल डिस्चार्ज किया जाएगा।

नवरात्रि के पहले दिन ऐसी राहत भरी खबर का मिलना माता का आशीर्वाद मान रहे हैं लोग।

LADBHAROLNEWS.COM जनता से लॉक डाउन की स्थिति में प्रशासन के साथ सहयोग की अपील करता है। जब प्रशासन जनता के स्वास्थ्य के विषय में सोच रहा है तो हमारा भी फर्ज बनता है कि हम प्रशासन के साथ सहयोग करें।

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments

Post a Comment