BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

हिमाचल प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक ने ग्राम पंचायत ऊटपुर में किया जागरूकता शिविर का आयोजन!

आज ग्राम पंचायत ऊटपुर में स्टेट कोऑपरेटिव बैंक ने

जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में करीब 150 लोगों ने भाग लिया। बैंक के प्रबंधक हंसराज कपूर और कुलदीप सिंह द्वारा ग्रामीणों को वित्तीय बैंक खाते के लेनदेन की जानकारी दी गई।

बैंक प्रबंधक हंस राज कपूर के अनुसार इस शिविर में ग्रामीणों के जमा खाते जिनमें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना हेतु जमा खाते खोले गए।



इस शिविर में बैंक के प्रबंधक हंसराज कपूर तथा कुलदीप सिंह, पंचायत प्रधान श्रीमती चंद्रेश कुमारी,  उप प्रधान श्री कल्याण सिंह सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


LADBHAROLNEWS.COM बैंक द्वारा पंचायत स्तर पर चलाए इस जागरुकता शिविर की सराहना करता है। धन्यवाद।

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।


महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments