BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

"प्रशासन जनता के द्वार" कार्यक्रम के तहत विधायक प्रकाश राणा ने किया जोगिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र की भडयाङा और चौंतङा पंचायतों का दौरा!


आज क्षेत्र के विधायक माननीय प्रकाश राणा ने "प्रशासन जनता के द्वार" कार्यक्रम के तहत जोगिंदर नगर क्षेत्र की भडयाङा और चौंतङा पंचायतों का दौरा किया।


विकास के लिए अपनी विधायक निधि से धनराशि की जारी!

विकास कार्यों के लिए विधायक महोदय ने अपनी विधायक निधि से पंचायत भवन की रिपेयर के लिए 2 लाख, खेल मैदान के लिए पचास हजार, महिला मंडल भडयाङा को फर्नीचर के लिए 25,000 , नवदुर्गा महिला मंडल चौंतङा को 70,000 रुपए देने की घोषणा की तथा लोअर चौंतङा से मेन चौंतङा तक वाया तिब्बतियन कलोनी के रस्ता निर्माण हेतु ₹100000 और महिला मंडल भटेङ के भवन निर्माण के लिए ₹50000 देने की घोषणा की।


विधायक प्रकाश राणा के अनुसार वह जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं। "प्रशासन जनता के द्वार" कार्यक्रम के तहत वह हर पंचायत का दौरा कर रहे हैं और पंचायत की मांग की अनुसार विकास कार्यों के लिए धनराशि जारी कर रहे हैं। उनके अनुसार वह जनता की परेशानियां दूर करने का हर संभव प्रयास करेंगे।


LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM



महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments