BREAKING NEWS:

लडभड़ोल बस स्टैंड में वाटर कूलर और पानी की टंकी की हुई सफाई, फिल्टर लगाने की उठी मांग

Image
आज लडभड़ोल बस स्टैंड में लंबे समय बाद वाटर कूलर और पानी की टंकी की अच्छी तरह सफाई की गई। कई दिनों से सफाई न होने के कारण टंकी और वाटर कूलर में काफी मिट्टी और गंदगी जमा हो गई थी, जिससे यात्रियों को स्वच्छ पेयजल मिलने में परेशानी हो रही थी। सफाई अभियान में शिवांग सोनी, अक्षय कुमार, राकेश कुमार, जसवंत (फौजी भाई) और आशीष कुमार ने मिलकर सराहनीय योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने इन युवाओं की इस सामाजिक पहल की जमकर प्रशंसा की और इसे जनहित का कार्य बताया। साथ ही स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विधायक से आग्रह किया है कि बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर में जल्द से जल्द वॉटर फिल्टर लगाया जाए, ताकि यात्रियों और आम जनता को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते हैं, इसलिए स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

राजकीय उच्च पाठशाला पपलोटू और पंजालग में आज मनाया गया वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह, विधायक प्रकाश राणा रहे समारोह के मुख्य अतिथि!


आज राजकीय उच्च पाठशाला पपलोटू और पपलोटू स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मनाया गया। दोनो जगह विधायक प्रकाश राणा मुख्य अतिथि रहे।


विधायक महोदय का हुआ भव्य स्वागत!

विधायक महोदय का पपलोटू स्कूल में पहुंचने पर मुख्य अध्यापक कुलदीप गुलेरिया तथा अभिभावको द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अध्यापक ने विधायक महोदय के समक्ष स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह के अंत में मेधावी विद्यार्थियों और सांस्कृतिक गतिविधियां प्रस्तुत करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।

विधायक प्रकाश राणा ने समारोह के लिए ₹21000 तथा प्राथमिक पाठशाला पपलोटू के लिए दौ लाख रुपए, त्रैम्बली से छंछेङ सङक के लिए ₹100000, स्कूल रास्ते के लिए एक लाख रुपए, महिला मंडल भवन बगोङा के एक लाख रुपए धनराशि देने की घोषणा की।

पपलोटू पाठशाला के कार्यक्रम के उपरांत विधायक प्रकाश राणा पंजालग स्कूल में बतौर मुख्य अतिथि पधारे।

वहां पर भी विधायक महोदय का भव्य स्वागत किया गया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विधायक महोदय ने स्कूल के लिए शौचालय निर्माण की घोषणा की और सांस्कृतिक गतिविधियां के लिए ₹21000 की धनराशि प्रदान की। समारोह के अंत में होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विधायक प्रकाश राणा ने बच्चों को नशे और बुरी संगत से दूर रहने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विधायक महोदय के साथ जिला परिषद सदस्य संजीव शर्मा, सतीश चौहान, BDC सदस्य रविंद्र सिंह तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments