BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा विधायक प्रकाश राणा द्वारा लोगों के लिए चलाया गया प्रेम मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट!





जोगिंदर नगर:-  विधायक माननीय प्रकाश राणा जी द्वारा जोगिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए चलाया गया प्रेम मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रहा है।

जरूरतमंदों की आस का केंद्र बना प्रेम मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट!

यह ट्रस्ट जरूरतमंद लाचार बेसहारा और पीड़ित लोगों कि आस का केंद्र बन गया है। इस ट्रस्ट के माध्यम से महज 2 सालों में लगभग 3500000 रुपए की धनराशि लोगों के कल्याण के लिए खर्च की जा चुकी है।

प्रेम मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट लडभङोल के प्रभारी प्रेमचंद राणा के अनुसार ट्रस्ट ने 2 सालों में 104 गरीब लड़कियों की शादी के लिए अनुदान दिया है और 112 गरीब लोगों को इलाज के लिए धन मुहैया करवाया है। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 29 परिवारों को सहायता प्रदान की जा चुकी है। ट्रस्ट के माध्यम से 53 दिव्यांगों को व्हीलचेयर दी गई है और 20 गरीब बुजुर्गों को वाकिंग स्टिक प्रदान की गई है। ट्रस्ट ने जोगिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर 8 वाटर कूलरों की व्यवस्था की है। ट्रस्ट के माध्यम से 14 गरीब प्रतिभाशाली बच्चों की पढ़ाई के लिए भी अनुदान दिया गया है। इसके साथ ही ट्रस्ट के माध्यम से खेलकूद प्रतियोगिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए लगभग ₹200000 की धनराशि खर्च की गई है और 28 जागरूकता शिविरों के लिए भी ट्रस्ट द्वारा धनराशि प्रदान की गई है।
 इस ट्रस्ट की स्थापना माननीय विधायक प्रकाश राणा ने 6 अप्रैल 2018 को अपने पिता जी के नाम से की थी। उस समय उन्होंने ₹500000 की धनराशि ट्रस्ट को दान की थी। उन्हे सरकार द्वारा जो भी भक्ते मिलते हैं वह उन्हें ट्रस्ट में दे देते हैं और उसी से समाज सेवा का कार्य किया जा रहा है। ट्रस्ट के प्रभारी प्रेमचंद राणा के अनुसार अब स्थानीय लोग भी ट्रस्ट को अनुदान देकर पुण्य के भागी बन रहे हैं। कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति ट्रस्ट के कार्यालय में मात्र एक अर्जी देकर अपनी बात रख सकता है जिस पर ट्रस्ट की कमेटी उसकी अर्जी की समीक्षा करती है और फिर ट्रस्ट के माध्यम से पात्र व्यक्ति की सहायता की जाती है।

प्रेम मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना करके  विधायक महोदय ने  एक  बहुत ही बढ़िया  कार्य  किया है  और वर्तमान में यह ट्रस्ट जरूरतमंदों की  आस का प्रतीक बन चुका है  और इसके लिए  जितनी भी  अनुशंसा की जाए  कम है।इसके लिए विधायक महोदय बधाई के पात्र हैं। साथ ही जो लोग पुण्य कार्यों में भागी बनना चाहते हैं वह अनुदान दे सकते हैं। धन्यवाद। LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments