BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

वर्तमान सरकार की उपलब्धियों को बताने के लिए फोल्क मीडिया पहुंचा लडभङोल! सिमस और ऊटपुर पंचायत में किया लोगों का मनोरंजन!


प्रदेश सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए सूचना और जनसंपर्क विभाग से अनुमोदित देव कलामंच धार करसोग के कलाकारों ने विकासखंड चोंतङा की सिमस और ऊटपुर  पंचायत में आज प्रदर्शन किया।

गीत संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया लोगों का मनोरंजन!    

                                 वीडियो देखें।          


फोक मीडिया के कलाकारों ने गीत संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों का वर्णन किया और लोगों का मनोरंजन किया।

लोगों को दी सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी!
                              वीडियो देखें

फोक मीडिया ने नाटकों और गीतों के माध्यम से लोगों को बताया कि प्रदेश सरकार 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को बिना किसी आय और शर्त के सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान कर रही है जिसकी कारण पूरे प्रदेश में साढ़े 3 लाख लोग लाभांवित हुए हैं। कलाकारों ने उन लोगों को जिन्होंने हिम केयर योजना नहीं ली है उन्हें लोक मित्र केंद्र में जाकर 31 मार्च तक अपना पंजीकरण करवाने की सलाह दी। कलाकारों ने लोगों को बताया कि केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना से छूटे हुए परिवारों को हिम केयर योजना से जोड़ा जाएगा जिसके अंतर्गत एक वर्ष में प्रति परिवार 5 लाख रूपये तक के सरकार द्वारा अनुमोदित स्वास्थ्य संस्थानों में फ्री इलाज की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा उन्होंने सरकार की अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी और लोगों और बच्चों को नशे से दूर रहने की सलाह दी।

यह सब लोग रहे उपस्थित!
इस अवसर पर सिमस में पंचायत प्रधान श्रीमती तारावती, उप प्रधान गौरी कैलाश, पंचायत सदस्य सरिता देवी, रुमली देवी, रणजीत सिंह, पंचायत सचिव मदन सिंह, सूबेदार महेंद्र पाल, अजय कुमार उपप्रधान लडभङोल सहित कई गणमान्य व्यक्ति तथा ग्रामीण लोग मौजूद रहे।


LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments