BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

गोलवां मे वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित जोगिंदर नगर बने विजेता


लडभड़ोल : 27 जनवरी,  गोलवां में दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 यह प्रतियोगिता गोलवां गांव में स्थित सरकारी स्कूल के मैदान में आयोजित की गयी।  इस प्रतियोगिता में लडभड़ोल क्षेत्र की लगभग 14 टीमों ने भाग लिया। इस दौरान गोलवां गांव में मेला भी आयोजित किया गया। 

इस मेले में काफी संख्यां में स्थानीय लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज़ करवाई। प्रतियोगिता का फाइनल मैच जोगिंदरनगर व ऊटपुर टीम के बीच खेला गया जिसमे जोगिंदरनगर विजेता रहा। प्रतियोगिता की विजेता टीम  को 7100 रूपए तथा उप-विजेता  ऊटपुर को 4100 रूपए का इनाम दिया गया। 

साथ में दोनों टीमों को ट्रॉफी भी दी गयी।  निजी कारणों के चलते विधायक प्रकाश राणा इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल नहीं पाए हालाँकि उन्होंने अपनी और से आयोजकों को 11 हजार रूपए दान में दिए। वहीं सुभाष राठौर  ने भी अपनी तरफ से रूपए 3000 का सहयोग दिया। युवक मंडल गोलवां के सदस्य नीरज राणा, अंकु राणा, अविनाश, गौरव ,राहुल राठौर और अन्य सदस्यों ने अनुशासित तरीके से आयोजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों केलिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments