BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

पनारसा मंडी की खुशबू का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई मंडी पुलिस और किया मारपीट करने वाले सास और पति को गिरफ्तार!


मण्डी :- पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें यह दावा किया गया था कि खुशबू पत्नी चिरंजीलाल गांव भाऊगी डाकघर पनारसा तहसील औट जिला मंडी के साथ इसके ससुराल वाले मारपीट करते हैं। खुशबू का विवाह 26 जनवरी 2019 को हुआ था तब से खुशबू के ससुराल वाले उसके साथ शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना करते हैं। 26 जनवरी 2020 को रात के समय खुशबू के पति और सास ने उसके हाथ-पैर बांधकर और मुंह पर टेप लगाकर उसकी राॅड के साथ पिटाई की

इंटरनेट पर इसका वीडियो वायरल हुआ जिसके बाद मंडी पुलिस हरकत में आई और मारपीट करने वाले सास और उसके बेटे को गिरफ्तार किया।
       
                               वीडियो देखें


   
 ब्यान लेते हुए  पुलिस

इस संदर्भ में आम जन को सूचित किया जा रहा है कि उक्त महिला के साथ इस प्रकार का दुर्व्यवहार करने वालों के विरुद्ध थाना औट जिला मंडी में अभियोग संख्या 19/2020 दिनांक 27 जनवरी 2020 अधीन धारा 498(ऐ) व 323 भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत पंजीकृत किया गया है।

अभियोग में गहनता से अन्वेषण किया जा रहा है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी और दुर्व्यवहार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। मंडी पुलिस ने अपने फेसबुक पेज पर दुर्व्यवहार करने वाले पति और सास की गिरफ्तारी के बारे में अपने फेसबुक पेज पर जानकारी दी है।

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments