BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोलवां में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह! प्रधानाचार्य श्री विजय शर्मा रहे समारोह के मुख्य अतिथि!


गोलवा :-आज 26 जनवरी 2020 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोलवां में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मनाया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य श्री विजय शर्मा समारोह के मुख्य अतिथि रहे।


मुख्य अतिथि श्री विजय शर्मा ने ज्योति प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां प्रस्तुत की।


इस कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभङोल के प्रधानाचार्य श्री वासुदेव जसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा उन्होंने बच्चों के कार्यक्रम के लिए ₹3100 की धनराशि भिंड स्वरूप दी।

प्रधानाचार्य ने मेधावी विद्यार्थियों तथा सांस्कृतिक गतिविधियां प्रस्तुत करने वाले बच्चों को इनाम वितरित किए। पुरस्कार प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों में तमन्ना, निखिल, अभिषेक, रोहित, काजोल कुमारी, प्रियंका, पायल का नाम शुमार रहा।

प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर शिक्षक वर्ग, विद्यार्थी तथा अभिभावक उपस्थित रहे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोलवां का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सफल रहा।


LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।


महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments