BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खुद्दर में आज बनाया गया वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह, विधायक प्रकाश राणा रहे समारोह के मुख्य अतिथि!


आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खुद्दर में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मनाया गया। माननीय विधायक प्रकाश राणा समारोह के मुख्य अतिथि रहे।

विधायक महोदय का स्कूल प्रबंधन, शिक्षक वर्ग, विद्यार्थियों और अभिभावको तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
                       वीडियो भी देख सकते हैं


समारोह में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विधायक महोदय ने बच्चों के साथ नाटी में भी हिस्सा लिया। समारोह के अंत में विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों को विधायक महोदय ने सम्मानित किया।


विधायक महोदय ने स्कूल के स्टेज के लिए दो लाख रुपए और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए ₹21000 तथा वाटर कूलर के लिए धनराशि दी। स्थानीय दिव्यांग महिला को अपने ट्रस्ट की तरफ से व्हील चेयर भेंट की।

विधायक महोदय ने अपने संबोधन में सब का धन्यवाद किया और बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खुद्दर में वार्षिक समारोह का आयोजन सफल रहा। LADBHAROLNEWS.COM


LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।


महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments