BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

लडभङोल से लोहारजोल सड़क के खस्ताहाल होने का वीडियो फेसबुक पर वायरल, पत्थरों की सोलिंग तो हुई पर नहीं बिछाई गई कंकरीट, वाहनों का गुजरना हुआ मुश्किल!


लडभडोल :- से लोहारजोल जाने वाली सड़क पर 1 महीने पहले पत्थरों की सोलिंग का काम किया गया था परंतु अब तक उसके ऊपर कंक्रीट नहीं बिछाई गई है जिसके कारण सड़क से गुजरना बेहद कठिन हो गया है।
 वीडियो देखें सडक की  हालत खस्ता


लडभङोल से लोहारजोल को जोड़ने वाली यह सड़क पिछले 6 महीने से बंद है। इस सड़क पर कंक्रीट बिछाई गई है। इस सड़क का कुछ कार्य ठेकेदार ने किया है और कुछ कार्य लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत मनरेगा के तहत करवाया जाना है। इस सड़क के अवरुद्ध होने से लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

लोक निर्माण विभाग लडभङोल  के सहायक अभियंता राहुल ठाकुर के अनुसार बचा हुआ हिस्सा मनरेगा के तहत पक्का किया जाएगा लेकिन विभाग के पास सीमेंट उपलब्ध ना होने के चलते कंक्रीट बिछाने में देरी हुई है। सीमेंट उपलब्ध होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।

युवा शक्ति संगठन के सदस्य चंदन हिमाचली ने एक वीडियो बनाकर फेसबुक पर डाला है। LADBHAROLNEWS.COMकी विधायक महोदय से अपील की है कि बाकी बचे कार्य को भी करवाया जाए ताकि लोगों को सुविधा प्राप्त हो सके। धन्यवाद।
LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments