BREAKING NEWS:

लडभड़ोल बस स्टैंड में वाटर कूलर और पानी की टंकी की हुई सफाई, फिल्टर लगाने की उठी मांग

Image
आज लडभड़ोल बस स्टैंड में लंबे समय बाद वाटर कूलर और पानी की टंकी की अच्छी तरह सफाई की गई। कई दिनों से सफाई न होने के कारण टंकी और वाटर कूलर में काफी मिट्टी और गंदगी जमा हो गई थी, जिससे यात्रियों को स्वच्छ पेयजल मिलने में परेशानी हो रही थी। सफाई अभियान में शिवांग सोनी, अक्षय कुमार, राकेश कुमार, जसवंत (फौजी भाई) और आशीष कुमार ने मिलकर सराहनीय योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने इन युवाओं की इस सामाजिक पहल की जमकर प्रशंसा की और इसे जनहित का कार्य बताया। साथ ही स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विधायक से आग्रह किया है कि बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर में जल्द से जल्द वॉटर फिल्टर लगाया जाए, ताकि यात्रियों और आम जनता को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते हैं, इसलिए स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

हिमाचल पथ परिवहन निगम ने तय किए ढाबों में भोजन चाय की रेट और 6 ढाबे डाले ब्लैक लिस्ट में!


हिमाचल पथ परिवहन निगम के अनुसार समय समय पर निगम प्रबंधन को यात्रियों और अन्य माध्यमों से भोजन की गुणवत्ता, साफ सफाई और तय सीमा से अधिक मूल्य पर भोजन उपलब्ध होने की शिकायतें प्राप्त होती रहती हैं।

हिमाचल पथ परिवहन निगम ने प्रदेश में 113 ढाबे चुने हैं जहां पर यात्रियों को माकूल रेट पर खाना और चाय मिलेगी और 6 ढाबों को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया है जिसका मतलब है कि अब इन सब ढाबों पर परिवहन निगम की बसें नहीं रुकेंगी।

जो ढाबे गुणवत्ता पर खरे ना उत्तर सके उन्हें निगम ने ब्लैक लिस्ट कर दिया है जिनमें हरियाणा का ग्रीन वैली करनाल, सिरमौर के नाहन का फौजी वैष्णव ढाबा, राधिका ढाबा बड़ूई, कांगड़ा का तेजू दा ढाबा नैहरिया, बिलासपुर का मामा रसोई ब्रहमपुखर शामिल है।

निगम के प्रवक्ता की अनुसार साधारण बसों में यात्रा कर रहे यात्री जनो को ₹60 में भोजन और 10 रुपए में चाय और ₹20 में परांठा मिलेगा। वोल्वो और डीलक्स गाड़ियों में सफ़र कर रहे लोगों को खाना 165 रुपए, चाय 10 रुपए और परांठा ₹20 में मिलेगा।

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments