BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

माननीय विधायक प्रकाश राणा और iph मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह को शिकायत देने के वावजूद भी नहीं शुरू हो पाई बसालन गाँव की डिस्पेंसरी की मुरम्मत


लडभडोल:- क्षेत्र के बसालन गांव की डिस्पेंसरी खुद
अस्वस्थ हो गई है जो कि लोगों के इलाज के लिए बनाई गई थी डिस्पेंसरी की हालत देखकर आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं की डिस्पेंसरी किस हालत में है और वह लोगों का क्या इलाज करेंगा गांव के लोगों का कहना है कि"गांव बसालन में स्वास्थ्य उप-केन्द्र वर्ष अप्रैल 1994 में बनाया गया था परन्तु उस वक्त भी एक बहुत ही  ईमानदार ठेकेदार था ये स्वास्थ्य उप-केन्द्र 12-13 साल में जजर हालात में होता गया फिर गांव के लोगो  ने कई बार सरकार और।

स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर ठीक करवाने की गुंजारिश की परन्तु अभी तक इसका कोई हल नहीं निकला फिर 2017 में राणा जी विधायक बने फिर मैंने इसके छाया चित्र नवंबर 2018 में  लेकर और प्रार्थना पत्र  राणा जी को दिया और उसके बाद 7 जुलाई 2019 को लड़ भड़ोल जनमंच में जो कि  सिंचाई जनस्वास्थ्य और सैनिक कल्याण मंत्री ठाकुर मोहिंदर सिंह जी द्वारा अध्यक्षता  की गयी  फिर पत्र दिया और ठाकुर मोहिंदर सिंह जी ने  BMO और pwd  exian  को आदेश दिए इसका एस्टीमेट बनाकर जल्द से जल्द ठीक किया जाये परन्तु इसमें अभी तक कोई करवाई नहीं हुई मैं  BMO और MLA जी से फिर अनुरोध करता हू कि हमारी समस्या का हल जल्द से जल्द किया जाये !


LADBHAROLNEWS.COM का प्रशासन से निवेदन है कि जल्द से जल्द ठीक करवाई जाए।


LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM




महत्वपूर्ण नोट :- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments