BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

लडभङोल :- राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने नशे के विरुद्ध निकाली जागरुकता रैली, महाविद्यालय प्राचार्य श्री संजीव कुमार ने जागरुकता रैली को झंडा दिखाकर किया रवाना!


आज लडभडोल:-  के राजकीय महाविद्यालय में हिमाचल प्रदेश के सामाजिक अधिकारिता विभाग के नशे के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली। इस रैली का शुभारंभ महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य श्री संजीव कुमार ने किया। उन्होने झंडा दिखाकर रैली को रवाना किया।

स्थानीय तहसीलदार ले विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने को किया प्रेरित और विद्यालय परिसर में नशे के विरुद्ध पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन तथा लघु नाटिका का किया आयोजन!



तदोपरांत महाविद्यालय के प्रांगण में नशे के विरुद्ध पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में दिशा प्रथम स्थान पर तथा मृदुल भारती द्वितीय स्थान पर रही। महोदय आलम एस नारा लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिस का शीर्षक "सड़क सुरक्षा व जागरुकता" था। नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रियंका प्रथम स्थान पर तथा कविता और शगुन द्वितीय स्थान पर रहीं। इसके उपरांत विद्यार्थियों को नशे के कारण, प्रभाव और छुटकारा से संबंधित लघु नाटिका भी प्रदर्शित की गई। रैली के दौरान स्थानीय तहसीलदार श्री प्रवीण कुमार ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य फ्री संजीव कुमार ने युवाओं से नशे से दूर रहने का आवाहन करते हुए समाज को जागरुक करने में अपने योगदान देने के लिए कहा। इस आयोजन में महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ का योगदान भी सराहनीय रहा।


LADBHAROLNEWS.COM महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा निकाली गई नशे के विरुद्ध जागरुकता रैली की सराहना करता है। नशा मुक्त समाज ही स्वस्थ समाज है। नशा मौत की और ले जाता है। अपने जीवन को नशा मुक्त बनाएं और स्वस्थ रहें। धन्यवाद।

दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM



Comments