BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

खुशखबरी! क्षेत्र के प्रसिद्ध निजी स्कूल हरि गंगा नंदन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के एक छात्र का हुआ स्टेट लेवल साइंस एक्टिविटी के लिए चयन!


लडभडोल:-  क्षेत्र के सबसे पुराने व प्रथम निजी स्कूल हरि गंगा नंदन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के आठवी कक्षा के विद्यार्थी आदर्श राणा ने जिला स्तरीय सांइस एक्टिविटी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है और उसका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है जो कि 13 नवंबर 2019 से 16 नवंबर  2019 तक बिलासपुर में आयोजित होंगी। आदर्श की उपलब्धि से उसके अभिभावक तथा अध्यापकगण गदगद हैं।


आज हरी गंगा नंदन पब्लिक माध्यमिक विद्यालय के
प्रबंधक श्री प्यार चंद ठाकुर तथा प्रिंसिपल सकिन्दरा ठाकुर ने आदर्श राणा को मोमेन्टो देकर सम्मानित किया और सीनियर टीचर श्री दिलीप चंद, श्रीमती प्रोमिला शर्मा, श्रीमती रजनी शर्मा,  अनामिका भारद्वाज,जोनिका ने आदर्श राणा का मुंह मीठा करवाया। विद्यालय प्रबंधक श्री प्यार चंद ठाकुर ने और बच्चों को भी प्रेरणा लेने के लिए कहा और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।




LADBHAROLNEWS.COM आदर्श राणा की इस उपलब्धि पर उसे शुभकामनाएं देता है और हरी गंगा नंदन पब्लिक स्कूल प्रबंधन तथा अध्यापक वर्ग को बधाई देता है। धन्यवाद।

दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण नोट :- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments