BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

ऊटपुर पंचायत की भ्रां हरिजन बस्ती निवासियों ने की सोलर लाइट ना मिलने की शिकायत, कहा कि सार्वजनिक तौर पर उपयोग के लिए दी जाने वाली सोलर लाइटों को किया जा रहा व्यक्तिगत तौर पर इस्तेमाल!


लडभडोल ऊटपुर पंचायत :- 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत सरकार द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर लगाने के लिए सोलर लाइटें उपलब्ध करवाई गईं थीं लेकिन यह पाया गया की कुछ स्थानों पर इन सोलर लाइट का सार्वजनिक स्थलों पर प्रयोग ना करके व्यक्तिगत तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है जिसकी गांव भ्रां हरिजन बस्ती के निवासियों ने पंचायत प्रधान और सचिव से लिखित शिकायत की है।

करवाई जाए जांच और हरिजन बस्ती को उपलब्ध करवाई जाए सोलर लाइट!




इन लोगों का कहना है कि इस मामले की जांच की जाए और इनकी बस्ती में जो सार्वजनिक स्थान है वहां पर सोलर लाइट लगाई जाए। सार्वजनिक उपयोग हेतु आई सोलर लाइट का व्यक्तिगत तौर पर इस्तेमाल गलत है।

LADBHAROLNEWS.COM का प्रशासन ,स्थानीय पंचायत प्रधान और सचिव से अनुरोध है कि इस मामले की जांच पड़ताल की जाए और कार्रवाई की जाए।

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM


Comments