BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

लडभङोल में अलिलाहल मिलिट्री स्टेशन की सैनिक परिवार कल्याण विभाग की निर्देशिका ने की क्षेत्र की वीर नारियों के साथ बैठक!


आज लडभडोल:-  में अलिलाहल मिलिट्री  स्टेशन की सैनिक परिवार कल्याण विभाग के निर्देशिका श्रीमती प्रियंका जी ने क्षेत्र की वीर नारियों के साथ बैठक की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

क्षेत्र की वीर नारियों को उनके अधिकारों के बारे में किया जागरूक!

इस बैठक में सैनिक परिवार कल्याण विभाग की निर्देशिका श्रीमती प्रियंका जी ने क्षेत्र की वीर नारियों अर्थात जिनके सैनिक पति युद्ध में शहीद हो चुके हैं, उनके साथ बैठक करके उन्हें उनके अधिकारों के बारे में अवगत कराया और जिनके डाक्यूमेंट्स पूरे नहीं है उन्हें पूरा करने को कहा। इस बैठक में 17 के करीब वीर नारियों ने भाग लिया।


16 दिसंबर को होगी पूरे हिमाचल की वीर नारियों की हेड क्वार्टर में बैठक!

बैठक में पूर्व से लीग के प्रधान कैप्टन बुद्धि सिंह व सचिव प्रेमचंद राणा ने भी लिया हिस्सा, उठी सीएसडी कैंटीन एक्सटेंशन काउंटर की मांग!

इस बैठक में लडभङोल पूर्व से निकली के प्रधान कैप्टन बुद्धि सिंह तथा सचिव प्रेमचंद राणा ने भी हिस्सा लिया और क्षेत्र के पूर्व सैनिकों की काफी पुरानी सीएसडी कैंटीन एक्सटेंशन काउंटर की मांग के बारे में अवगत कराया।

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।


दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट :- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments