BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

खुशखबरी!हरि नंदन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं ने दसवीं की बोर्ड परीक्षा में हासिल किए मेरिट सर्टिफिकेट!


लडभडोल:- लड इलाके के सबसे पुराने और प्रथम निजी विद्यालय हरि गंगा नंदन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 15 छात्र-छात्राओं ने मार्च 2019 में हुई बोर्ड परीक्षा में मेरिट सर्टिफिकेट प्राप्त किए हैं।


इन विद्यार्थियों में से गौरव कुमार सुपुत्र संजीव कुमार/ रेखा देवी निवासी ममाण ने दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 24वां रैंक हासिल किया है। इसी कक्षा की आरुषि शर्मा सुपुत्री वीरेंद्र कुमार/ मंजू शर्मा ने दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 34वां रैंक प्राप्त किया है। इन दो विद्यार्थियों के अलावा श्रुति, स्वाति देवी, वंशिका, सचिन, गौरव चौहान, साक्षी, सोनाली, रुचिका, रिया, रितिका, पल्लवी, और अर्चना ने भी मेरिट सर्टिफिकेट प्राप्त किया है।


हरि गंगा नंदन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक प्यार चंद ठाकुर जी ने इन बच्चों को शाबाशी दी है। इन बच्चों को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा।


LADBHAROLNEWS.COM इस उपलब्धि के लिए इन सभी विद्यार्थियों और उनके परिजनों, हरि गंगा नंदन पब्लिक स्कूल प्रबंधन तथा शिक्षक वर्ग को बधाई देता है। हम इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। धन्यवाद।

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।


दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments