BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

लडभङोल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने मेधावी छात्रवृति के लिए दी परीक्षा!


लडभडोल:-आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभङोल में मेधावी छात्रवृत्ति योजना के लिए परीक्षा आयोजित की गई जिसमें विभिन्न स्कूलों के शिक्षार्थीयों ने भाग लिया। मेधावी छात्रवृति योजना के लिए 107 विद्यार्थियों ने आवेदन संलग्न किया था परंतु 17 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। कुल 90 विद्यार्थीयों ने यह परीक्षा दी।

बच्चों में इस परीक्षा को लेकर भारी उत्साह दिखा गया। इस परीक्षा के लिए बच्चों के अभिभावक सुबह से ही पाठशाला पहुंचना शुरू हो गए थे। परीक्षा के आयोजन को सफल रुप देने के लिए स्थानीय विद्यालय के स्टाफ का योगदान सराहनीय रहा।

यह परीक्षा सुबह 11:15 से लेकर दोपहर 1:15 तक चली।

इस छात्रवृत्ति योजना के तहत सरकार विद्यार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।

LADBHAROLNEWS.COM परीक्षा के आयोजन को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभङोल के स्टाफ को बधाई देता है। छात्रवृत्ति के लिए परीक्षा आयोजित करना एक सराहनीय कार्य है इससे ना केवल बच्चों की आर्थिक सहायता होगी बल्कि वह पढ़ने को प्रेरित होंगे।



दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments