BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

लडभङोल में रंगङों ने मचाया आंतक आए दिन हो रही घटनाऐं, निजात दिलाने को ब्लॉक समिति सदस्य रविंद्र ठाकुर ने लगाई समस्या से निजात दिलाने की गुहार!


लडभडोल क्षेत्र :-  में रंगङों के द्वारा काटने की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। यह जानकारी ब्लॉक समिति सदस्य रविंदर ठाकुर उर्फ़ काकू पंचायत पीहङ बेहङलू तथा ऊपरीधार के द्वारा प्राप्त हुई है। रविंदर ठाकुर ने बताया कि गांव भलारा की कमलेश कुमारी, गांव द्रोब कि महिला,  गांव डुगली से रवि सिंह शारीरिक शिक्षक गोलवां को चार पांच दिन पहले रंगङों ने बुरी तरह से काटा था जिन्हे स्थानीय हॉस्पिटल तथा बैजनाथ सिविल हॉस्पिटल में इलाज के बाद घर भेज दिया गया। एक महिला को तो पालमपुर भी रेफर किया गया। ब्लॉक समिति सदस्य रविंदर ठाकुर ने तहसीलदार लड़भङोल, पुलिस चौकी प्रभारी तथा उपमंडल अधिकारी को लिखित रूप से कार्यवाही करने का विज्ञापन दिया है और अतिशीघ्र इस समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।


अब अग्निशमन विभाग दिलाएगा रंगडो से निजात।


 



हिम फ्लावर पब्लिक स्कूल लडभङोल तथा चपलू पुल के पास रंगङों का विशाल छत्ता, हो सकती है अप्रिय घटना!
                                 वीडियो


क्षेत्र के प्रसिद्ध निजी विद्यालय हिम फ्लावर पब्लिक स्कूल के पास एक पेड़ पर रंगङों का विशाल छत्ता है जो किसी समय पर अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। इस संदर्भ में हिम फ्लावर पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विकास उपाध्याय ने लडभङोल तहसीलदार जी को लिखित सूचना दी है और तहसीलदार जी ने अग्नि शमन विभाग को यह सूचना प्रेषित कर दी है। तहसीलदार जी ने अग्नि शमन विभाग के अधिकारी श्री शेर सिंह सकलानी जी को सूचित कर दिया है और जनता से कहा है कि अगर आपको किसी प्रकार की दिक्कत होती है तो आप शेर सिंह सकलानी अधिकारी  अग्नि शन विभाग से 94183 78978पर संपर्क कर सकते हैं।

 
LADBHAROLNEWS.COM जनता से अपील करता है कि ऐसी दिक्कत में आप अग्नि शमन विभाग के अधिकारी के नंबर पर संपर्क करें।धन्यवाद।

दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM




Comments