BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

लडभङोल के गांव समोङ में एक व्यक्ति की हुई संदिग्ध हालत में मौत, मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए जांच में जुटी पुलिस!


लडभडोल:- यह दुखद घटना लडभङोल तहसील के समोङ नामक गांव में घटित हुई है। प्राप्त सूत्रों के अनुसार समोङ निवासी युसूफ खान जोकि एक जोकि पेशे से एक ड्राइवर थे, रोज की तरह गाड़ी लेकर घर पहुंचे। परंतु रात को उसकी तबीयत खराब हो गई जिसके कारण वह अचेत हो गया। उसके परिजनों ने उसकी बिगड़ती हालत को देकर स्थानीय हॉस्पिटल में पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने युसूफ खान को मृत घोषित कर दिया।



घटना का पता चलने पर DSP पद्धर मदनकांत शर्मा ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने  शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की लिए मेडिकल कॉलेज टांडा भेज दिया है। अभी तक युसूफ खान की मृत्यु के कारणों का पता नहीं चला है। यह मामला हत्या का है या फिर आत्महत्या, यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगा।यह खबर अखबार में प्रकाशित हो चुकी है।

पुलिस युसूफ खान के मोबाइल की कॉल डिटेल को खंगाल रही है जिसमें एक महिला से बातचीत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने महिला के ब्यान दर्ज किए हैं।

मृतक युसूफ खान के शरीर पर चोट के कोई भी निशान नहीं है।DSP मदन कान्त शर्मा के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

यह एक अत्यन्त दुखद घटना है जिसके कारण इलाके में दुख की लहर है।

LADBHAROLNEWS.COM इस दुखद घटना पर अफसोस जाहिर करता है। हमें पूर्ण आशा है कि पुलिस शीघ्र ही किसी नतीजे पर पहुंचेगी।

दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM


Comments