BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

लडभङोल के द्रोब और भलारा गांव में रंघेङों ने दो महिलाओं पर बोला हमला, एक महिला को करना पड़ा पालमपुर रैफर!


लडभडोल:- आज क्षेत्र के दो गांवों में रंगङों द्वारा हमला करने का समाचार प्राप्त हुआ है।यह घटनाएं लडभङोल के द्रोब तथा भलारा गांव में घटित हुई है।

दलेड पंचायत के अंतर्गत गांव द्रोब में खेतों में काम कर रही महिला पर अचानक रंगङों ने हमला कर दिया। 42 वर्षीय इस महिला का नाम सकीना देवी पत्नी दिलो राम के रूप में पहचान हुई है। महिला के चिल्लाने पर गांव वासी घटनास्थल पर पहुंचे और महिला को स्थानीय  लडभङोल अस्पताल में पहुंचाया जहां पर मौजूद डॉक्टर पीयूष गुप्ता ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को एंबुलेंस द्वारा पालमपुर रैफर कर दिया।

वहीं दूसरी तरफ   पीहड बेहडलू पंचायत के अंतर्गत

भलारा गांव में भी रंगड़ो द्वारा हमला करने का समाचार प्राप्त हुआ है। 45 वर्षीय इस महिला का नाम कमलेश कुमारी है। खेतों में गेहूं बीजने के दौरान महिला पर रंगङों ने हमला बोल दिया और सिर पर जगह जगह काटा। इस महिला को भी उपचार के लिए अस्पताल आया गया जहां पर उस घंटे तक उपचार करने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

LADBHAROLNEWS.COM स्थानीय जनता से अनुरोध करता है कि रंगङों से सावधान रहें। अगर आपको इनका छत्ता आसपास कहीं दिखाई देता है तो वहां पर ना जाए और घरों के आसपास इनका छत्ता तैयार होने ना दें। सावधानी में ही सुरक्षा है। धन्यवाद।

दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण नोट :- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM


Comments