BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

स्वच्छता अभियान के अंतर्गत गांव पंतेहङ में महिला मंडल ने की साफ-सफाई!


लडभडोल :-आज दिनांक 3 नवंबर 2019 को स्वच्छ भारत मिशन स्वछता अभियान के अंतर्गत गांव पंतेहङ के महिला मंडल की सभी सदस्यों ने महिला मंडल भवन  के आसपास क्षेत्र की सफाई की। जिसमें रास्ते के इर्द-गिर्द झाड़ियों वह घास को काटा और भवन तथा भवन के प्रांगण की साफ-सफाई की।



इन सदस्यों ने लिया बढ़-चढ़कर भाग!

इस कार्यक्रम में महिला मंडल प्रधान श्रीमती मंजू देवी, उप प्रधान रमेशा देवी, सचिव रामेश्वरी और सदस्यों उर्मिला देवी, अंग्रेजो, माया, मल्लिका, रानी, रक्षा, कुसमा, अंकिता, शर्मीला, राजकुमारी तथा अन्य सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया



LADBHAROLNEWS.COM महिला मंडल पंतेहङ द्वारा किए गए स्वच्छता कार्यक्रम की सराहना करता है।

दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।



महत्वपूर्ण नोट :- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM


Comments