BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

जोगिंदर नगर में 5 नवंबर को सुरक्षा गार्डों की इंटरव्यू


जोगिंदर नगर मैसर्स जी 4 एस सिक्योर   सोल्युशन   इंडिया प्राइवेट लिमिटेड जनकपुरी नई दिल्ली द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 800 पदों के लिए हिमाचल प्रदेश के  विभिन्न रोजगार कार्यालयों में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है।

जिसके तहत 5 नवंबर को उप रोजगार कार्यालय  जोगिंदर नगर मैं प्रातः 10:30 बजे साक्षात्कार लिया जाएगा।

इस बारे जानकारी देते हुए प्रभारी उप रोजगार कार्यालय  जोगिंदर नगर  नीरज शर्मा ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड के पद हेतु इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि व स्थान पर उपस्थित होकर भाग ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड के पद हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता  दसवीं पास लंबाई 170 सेंटीमीटर जब की आयु   19 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।

इसके अलावा आवेदक शरीरिक वह मेडिकल तौर पर फिट तथा आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय मैं प पंजीकृत होना चाहिए उन्होंने बताया की इच्छुक आवेदक अपने सभी मूल प्रमाणपत्रों हिमाचली प्रमाण पत्र की एक प्रति दो  पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ व रोजगार  कार्यालय का  पंजीकृत   पत्र सहित  साक्षात्कार मैं शामिल हो सकते हैं।

दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण नोट:-  इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments