BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

सिकन्दर धार वाली माता मंगरोली जी के दरबार लगेगा 3 दिवसीय मेला, विधायक प्रकाश राणा करेंगे मेले का शुभारंभ!


लडभडोल जोगिंदर नगर :-जय हो सिकंदर धार वाली माता मंदिर मंगरोली की! सिकंदर धार माताजी जिन्हे दूध गायत्री माता के नाम से भी जाना जाता है, माता के दरबार 16 नवंबर 2019 से 18 नवंबर 2019 तक तीन दिवसीय मेले का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। इस मेले का शुभारंभ माननीय विधायक प्रकाश राणा जी शनिवार को दोपहर ढाई बजे करेंगे। शनिवार को सुबह 8:30 बजे माता की आरती के साथ मेला कमेटी द्वारा यज्ञ का आयोजन भी किया जाएगा। यह आरती पंडित विवेक शर्मा करवाएंगे। शनिवार को शाम 6:00 बजे भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है। यह भंडारा कफलोन निवासी श्री गोपी राम द्वारा किया जा रहा है। मेले के दौरान सांस्कृतिक गतिविधियां और खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। मेले का समापन पंजाब नेशनल bank के भूतपूर्व वरिष्ठ प्रबंधक श्री शेष राम वर्मा करेंगे।
                                          vedio


माता के दरबार होगा जागरण , मेला कमेटी करेगी श्रद्धालुओं के रात्रि ठहरने की समुचित व्यवस्था!

माता मंगरोली जनसेवा मंच द्वारा जागरण का आयोजन किया जा रहा है। इस जागरण की प्रस्तुति नेकराम भवारना पालमपुर की पार्टी द्वारा की जाएगी। स्थानीय महिला मंडलों तथा लोगों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम को का भी आयोजन किया जाएगा। रविवार को दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक बच्चों के लिए खेलों का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम सोमवार को भी करवाए जाएंगे। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को यात्री में ठहराव की उचित व्यवस्था मंदिर कमेटी द्वारा की जाएगी।

आप सब है इस मेले में आमंत्रित!


मंदिर कमेटी की तरफ से आप सब लोग इस 3 दिवसीय मेले में आमंत्रित हैं। मंदिर में पधारना और माता का आशीर्वाद लेना ना भूलें। मेले में भाग लेकर इसके आयोजन को सफल बनाइए।

दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM


Comments