BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित की गई स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आज हुई संपन्न!



अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा हर वर्ष स्वामी 
विवेकानंद  सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता प्रादेशिक स्तर आयोजित की जाती है। यह सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आज हुई जिसमें प्रदेशभर के 43054 विद्यार्थियों ने भाग लिया। लडभङोल से 170 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी।



लडभङोल में दूसरी बार हुई यह प्रतियोगिता आयोजित!

लडभङोल में यह प्रतियोगिता दूसरी बार आयोजित हुई। यह जानकारी इकाई अध्यक्ष अक्षय ने दी। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में सचिन तनवाल मौजूद रहे।लडभङोल विद्यालय में अभिषेक तनवाल ने जिला स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया था। सचिन तनवाल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस बार पूरे राज्य स्तर पर हमारा क्षेत्र लडभङोल प्रथम स्थान हासिल करेगा। कार्यक्रम का सफल आयोजन व समापन होने पर सचिन तनवाल ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।



अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से यह कार्यकर्ता रहे उपस्थित!



आज के इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी  
परिषद की तरफ से इकाई अध्यक्ष अक्षय, सचिव विजय, छात्रा प्रमुख शालिनी, नेहा देवी, गुरदीप, विवेक, कविता, निशा, आशीष, वंदना, प्रिया, प्रियंका, सचिन, वैशाली, पल्लवी ,राजेश, अविनाश आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




LADBHAROLNEWS.COM सामान्य ज्ञान 
प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई लडभङोल को बधाई देती है। ऐसी गतिविधियों का आयोजन करने के लिए विद्यार्थी परिषद वास्तव में ही अनुशंसा योग्य है।




LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।



दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM





महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments