BREAKING NEWS:

लडभड़ोल बस स्टैंड में वाटर कूलर और पानी की टंकी की हुई सफाई, फिल्टर लगाने की उठी मांग

Image
आज लडभड़ोल बस स्टैंड में लंबे समय बाद वाटर कूलर और पानी की टंकी की अच्छी तरह सफाई की गई। कई दिनों से सफाई न होने के कारण टंकी और वाटर कूलर में काफी मिट्टी और गंदगी जमा हो गई थी, जिससे यात्रियों को स्वच्छ पेयजल मिलने में परेशानी हो रही थी। सफाई अभियान में शिवांग सोनी, अक्षय कुमार, राकेश कुमार, जसवंत (फौजी भाई) और आशीष कुमार ने मिलकर सराहनीय योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने इन युवाओं की इस सामाजिक पहल की जमकर प्रशंसा की और इसे जनहित का कार्य बताया। साथ ही स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विधायक से आग्रह किया है कि बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर में जल्द से जल्द वॉटर फिल्टर लगाया जाए, ताकि यात्रियों और आम जनता को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते हैं, इसलिए स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

लडभङोल क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरु की गई FIT INDIA MOVEMENT को धूमधाम से मनाया गया!



जी हां पाठकगण, आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभङोल में FIT INDIA MOVEMENT को धूमधाम से मनाया गया।




विद्यालय का पूरा स्टाफ, विद्यार्थी गण,NSS ,NCC, SCOUTS & GUIDE और खिलाड़ियों ने इस अभियान में लिया भाग!



जी हां, "फिट इंडिया मूवमेंट" में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लड भङोल के पूरे स्टाफ, विद्यार्थी गण, NSS,NCC, स्काउट और गाइड तथा खिलाड़ियों ने इस अभियान में जोर शोर से भाग लिया और स्वस्थ रहने की शपथ ली।



गौरतलब रहे कि आज 29 अगस्त को राष्ट्र खेल दिवस भी है और हाॅकी के महान जादूगर ध्यानचंद का जन्मदिवस भी है। अभी हाल ही में "मन की बात" कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने इस दिन "फिट इंडिया मूवमेंट" चलाने की बात की थी और आज उन्होंने इस अभियान को नई दिल्ली से शुरु किया है। इस अभियान में भारत सरकार के सभी मंत्रालय तालमेल से काम करेंगे। इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक भारत वासियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करना है।

LADBHAROLNEWS.COM राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, लडभङोल द्वारा "फिट इंडिया मूवमेंट" कार्यक्रम को धूमधाम से मनाए जाने तथा जागरुकता फैलाने पर अनुशंसा करता है।



LADBHAROLNEWS.COM का इस अभियान के तहत जनता से अनुरोध है कि स्वस्थ रहें, मस्त रहें!

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।



दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM 9817742111


Comments