BREAKING NEWS:

विद्युत उपमंडल चढ़ियार में उपभोक्ताओं को बिजली के बिल ई-मेल एवं संदेश (एसएमएस) के माध्यम से होगें प्राप्त*

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) जिला कांगड़ा जयसिंहपुर / बैजनाथ, 30 जनवरी। विद्युत उपमंडल चढ़ियार के अंतर्गत आने वाले समस्त विद्युत उपभोक्ताओं को अब उनके बिजली के बिल ई-मेल एवं संदेश (एसएमएस) के माध्यम से प्रेषित किए जाएंगे। इसके तहत उपभोक्ताओं को बिजली बिल की हार्ड कॉपी उपलब्ध नहीं करवाई जाएगी। सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल चढ़ियार ओम प्रकाश राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि स्मार्ट मीटर के माध्यम से जारी किसी भी बिल में किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो उसका आवश्यक सुधार विद्युत उपमंडल चढ़ियार के कार्यालय में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिल से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा समस्या के समाधान के लिए उपभोक्ता सीधे उपमंडल कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने ई-मेल एवं मोबाइल नंबर को अद्यतन रखें, ताकि समय पर बिल एवं संबंधित सूचनाएं प्राप्त हो सकें।

लडभङोल के हरि गंगा नंदन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में क्लास वाईज करवाया गया पेंटिंग कॉन्पिटीशन! विद्यार्थियों ने दिखाए अपनी कला के जोहर और बनाई मनमोहक पेंटिंग्स!




जी हां पाठकगण , शनिवार को हमारे क्षेत्र लडभङोल के सबसे पुरानी और प्रथम निजी स्कूल हरि गंगा नंदन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में क्लास वाईज पेंटिंग कॉन्पिटिशन करवाया गया जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी कला को प्रदर्शित किया और बहुत ही सुंदर पेंटिंग बनाई।




 क्लास वाइज बेहतरीन पेंटिंग्स बनाने वाले विद्यार्थियों को चुना गया ।





हरी गंगा नंदन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के प्रबंधक श्री प्यार चंद ठाकुर के अनुसार इन विद्यार्थियों को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा।




LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।




दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM




महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM







Comments