BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

लड भडोल की ऊटपुर पंचायत के भ्रा गांव के पास देर रात पलटी JCB, छोटे वाहन को पास देने के दौरान हुआ हादसा।

लड भडोल की ऊटपुर पंचायत के भ्रा गांव के पास देर रात पलटी JCB, छोटे वाहन को पास देने के दौरान हुआ हादसा।



जी हां पाठकगण, कल रात 10 बजे के करीब  ऊटपुर पंचायत के भ्रा गांव में रेन शटर के पास एक JCB के पलट जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। JCB चालक का नाम विक्की बताया जा रहा है जो कि हमीरपुर निवासी है।



छोटे वाहन को पास देने के दौरान पेश आया हादसा।

जी हां पाठकगण, यह JCB सांडा पत्तन पर जो पुल निर्माणाधीन है, उसके ठेकेदार की बताई जा रही है। कल रात यह JCB धर्मपुर कांडा पत्तन होकर वापिस आ रही सांडा पतन तो रात 10:00 बजे के करीब भ्रा गांव के रेन शटर के पास छोटे वाहन को पास देते हुए JCB पलट गई। JCB वाहन चालक और कडंक्क्टर ने छलांग लगा कर अपनी जान बचाई।



भगवान का शुक्र है कि किसी को प्राण हानि नहीं हुई।

LADBHAROLNEWS.COM इसके घटना पर अफसोस जाहिर करता है। साथ मे ही हमें इस बात की खुशी भी है कि चालक और कंडक्टर सुरक्षित है।

गौरतलब रहे कि सांडा पत्तन रोड बरसात में बेहद खराब रहता है खास करके तैन गांव के पास। इस गांव की सड़क पर एक ही स्थान पर पिछले 2 साल से बरसात मे मलबा गिरता रहता है। जिस का प्रशासन ने  कोई स्थाई हल नहीं निकाला है। हमने पहले भी इस संदर्भ में पोस्ट डाली थी पर लगता है कि प्रशासन किसी बड़े हादसे इंतजार कर रहा है।



दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM 9817742111





Comments