BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

राजकीय महाविद्यालय लड भडोल मे नए विद्यार्थियों के लिए किया गया FRESHER PARTY का आयोजन।

राजकीय महाविद्यालय लड भडोल मे नए विद्यार्थियों के लिए किया गया FRESHER PARTY का आयोजन।

जी हां पाठकगण, राजकीय महाविद्यालय लड भडोल मैं सत्र 2019 - 2020 के लिए वरिष्ठ विद्यार्थी द्वारा प्रथम वर्ष के नए विद्यार्थियों से लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।


दीप प्रज्वलित करके महाविद्यालय के प्राचार्य ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ।                

          आप वीडियो भी देख सकते हैं


इस आयोजन का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।


FRESHER PARTY यानी कि स्वागत समारोह आयोजित करने का उद्देश्य।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को महाविद्यालय की परंपराओं से परिचित करवाना और अपनी अभिव्यक्ति के लिए मंच प्रदान करना होता है। इस कार्यक्रम में प्रथम वर्ष के 56 नए विद्यार्थियों ने भाग लिया।


Mr. व Miss Fresher  और Mr.  व Miss Personality का किया गया चयन।


इस अवसर पर वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नए मिस्टर और मिस फ्रैशर तथा मिस्टर और मिस पर्सनैलिटी का चयन किया गया।

प्रतिभागियों में कड़ी प्रतिस्पर्धा करवाई गई।

प्रतिस्पर्धा के 3 चरण पार करने पर

गुरदीप (642) तथा ईशा ठाकुर(602) को मिस्टर व मिस फ्रैशर चुना गया। साथ में ही अविनाश कुमार (1306) तथा पूजा (621) को मिस्टर व मिस पर्सनैलिटी चुना गया।


महाविद्यालय के प्राचार्य ने किया विद्यार्थियों को संबोधित।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अशोक शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित किया और बताया कि विद्यार्थी के जीवन में कॉलेज का समय उसके कैरियर को आधार प्रदान करने का काम करता है लेकिन यह तभी संभव है अगर एक विद्यार्थी अनुशासित जीवन जिए और महाविद्यालय की विभिन्न शैक्षिक, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियां का भाग बनकर अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करें। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM 9817742111

Comments