खुशखबरी! लड भङोल क्षेत्र की तुलाह पंचायत के चुल्ला गांव में झूला पुल मुरम्मत के बाद में हुआ फिर से चालू! लोगों ने जताई प्रसन्नता!
जी हां पाठकगण, पिछले कुछ दिन पहले LADBHAROLNEWS.COM ने लड भङोल की तुलाह पंचायत के चुल्ला गांव में रोपवे यानी कि झूला पुल की तार टूटे होने के कारण चालू ना रहने की खबर छापी थी। इस संदर्भ में तुलाह पंचायत की BDC सदस्य श्रीमती रजनी ठाकुर ने माननीय लोकसभा सांसद रामस्वरुप शर्मा को लिखित प्रार्थना पत्र भी लिखा था। झूला पुल की तार टूटे होने के कारण पिछले 1 वर्ष से यह बंद था।
परंतु अब इसकी मुरम्मत कर दी गई है और इसे चालू कर दिया गया है।
PWD अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ रोपवे का ट्राइल।
जी हां पाठकगण, आज सुबह लोक सेवा निर्माण विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में 10:00 बजे सुबह इस रोपवे का ट्रायल किया गया। राजेश कुमार निवासी गांव परोन तहसील धर्मपुर जोकि चुल्ला प्रोजेक्ट में एक निजी कंपनी में वेल्डर का काम करते हैं, उन्होंने भी इस झूला पुल का इस्तेमाल किया और इसके फिर से चालू होने पर प्रसन्नता जताई। इसके अलावा अन्य लोगों ने भी झूला पुल का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। झूला पुल की सुविधा से अब लोग 50 किलोमीटर का सफर 20 मिनट में पूरा कर पा रहे हैं। स्थानीय लोग प्रसन्न हैं और लोगों ने झूला पुल फिर से चालू करने के लिए प्रशासन का धन्यवाद किया है।BDC सदस्य श्रीमती रजनी ठाकुर ने भी प्रशासन का आभार जताया है।
LADBHAROLNEWS.COM रोपवे के फिर से चालू होने पर प्रशासन को धन्यवाद देता है व इलाका वासियों को बधाई देता है।
दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM
महत्वपूर्ण नोट :- इस वेबसाइट पर दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद। आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM 9817742111
very good
ReplyDeleteThanks to administration
ReplyDeleteसराहनीय कार्य।
ReplyDelete