BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

भगत सिंह युवा क्लब तनसाल ग्राम पंचायत बाग के सदस्यों ने किया पौधरोपण अभियान के तहत पौधरोपण। वन विभाग के अधिकारी भी रहे मौजूद।

भगत सिंह युवा क्लब तनसाल ग्राम पंचायत बाग के सदस्यों ने किया पौधरोपण अभियान के तहत पौधरोपण। वन विभाग के अधिकारी भी रहे मौजूद।

जी हां पाठकगण, आज भगत सिंह युवा क्लब तनसाल ग्राम पंचायत बाग ब्लॉक चौंतङा के सदस्यों ने पौधरोपण अभियान के तहत पौधरोपण किया। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी के साथ फॉरेस्ट गार्ड पवन कुमार भी मौजूद रहे।

युवा क्लब के इन सदस्यों ने लिया पौधा रोपण में हिस्सा।

भगत सिंह युवा क्लब के उप प्रधान अजय कुमार, सचिव अवतार सिंह तथा अश्वनी कुमार, सुरेंद्र,साहिल, रितिक, सोनी, विजय व अमित पौधरोपण अभियान में उपस्थित रहे तथा बढ़-चढ़कर इस अभियान में हिस्सा लिया।

LADBHAROLNEWS.COM भगत सिंह युवा क्लब के इस अभियान की अनुशंसा करता है।आज वक्त की जरूरत है कि लोग स्वच्छ पर्यावरण के महत्व को समझें और प्रदूषण के दुष्प्रभावों को भी । पेड़-पौधे स्वच्छ पर्यावरण का एक अहम हिस्सा है इसलिए हमें जंगलो में ना तो आग लगानी चाहिए और ना ही हरे पेड़ों को काटना चाहिए बल्कि हो सके तो हमें विभिन्न लाभदायक पेड़-पौधे लगाने चाहिए। इसलिए दोस्तों :- पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ।

दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट :- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM 9817742111

Comments

Post a Comment