BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

युवा शक्ति लड भङोल का इलाका वासियों से किया आग्रह, माननीय विधायक प्रकाश राणा का दें साथ। होंगे विकास के सभी कार्य पर माननीय विधायक को थोड़ा दे समय और बनाए रखें धैर्य।

युवा शक्ति लड भङोल का इलाका वासियों से किया आग्रह, माननीय विधायक प्रकाश राणा का दें साथ। होंगे विकास के सभी कार्य पर माननीय विधायक को थोड़ा दे समय और बनाए रखें धैर्य।

जी हां दोस्तों, आज की यह पोस्ट हम विशेष तौर पर आपके लिए लेकर आए हैं युवा शक्ति लड भङोल की ओर से।

होंगे विकास के सभी कार्य पर बनाए रखें धैर्य।

जी हां दोस्तों, युवा शक्ति लड भङोल के सदस्यों का कहना है कि हमारे माननीय विधायक प्रकाश राणा ने आजाद उम्मीदवार के तौर पर विधायक की सीट के लिए चुनाव लड़ा था। उस समय इलाका वासियों ने उन्हें मजबूत समर्थन दिया, उन्हें विधायक बनाया । अपने छोटे से कार्यकाल के दौरान ही उन्होंने कई विकास कार्य करवाएं हैं और आने वाले समय में भी कई विकास कार्य होंगे पर युवा शक्ति का आग्रह है कि ईलाका वासी माननीय विधायक प्रकाश राणा में विश्वास बनाए रखें। युवाशक्ति ने इलाका वासियों से अनुरोध किया है कि विकास के सभी कार्य राणा जी करेंगे पर आप सब धीरज और एकता बनाए रखिए।



युवा शक्ति का कहना है कि इससे पहले भी कई विधायक काफी लंबे समय तक सत्ता में रहे हैं और उन्होंने जनहित में कितना कार्य किया है,यह तो आपको विदित ही होगा। युवा शक्ति के अनुसार माननीय विधायक प्रकाश राणा ने बहुत से ऐसे कार्य कर डाले हैं जो कि पूर्व विधायकों को भी करने चाहिए थे। युवा शक्ति ने कहा है कि वे पूर्व विधायकों को भी दोष नहीं दे रहे हैं। युवा शक्ति के अनुसार माननीय विधायक प्रकाश राणा जमीनी हकीकत से जुड़े हुए व्यक्ति है और अपने क्षेत्र वासियों का भला चाहते हैं और अपने इलाके का विकास होते देखना चाहते हैं। माननीय विधायक प्रकाश राणा ने पहली बार चुनाव लङा व जीता है और वह सरकार के साथ अपनी पकड़ बना रहे हैं। सभी विकास कार्य होंगे पर इसके लिए कुछ समय लगेगा इसलिए युवाशक्ति ने इलाका वासियों से अपील की है कि इलाका वासी माननीय विधायक प्रकाश राणा में विश्वास बनाए रखें और उन्हें कुछ समय दें। वह अपने स्तर पर लगातार कोशिश कर रहे हैं।



दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM 9817742111

Comments