BREAKING NEWS:

लडभड़ोल बस स्टैंड में वाटर कूलर और पानी की टंकी की हुई सफाई, फिल्टर लगाने की उठी मांग

Image
आज लडभड़ोल बस स्टैंड में लंबे समय बाद वाटर कूलर और पानी की टंकी की अच्छी तरह सफाई की गई। कई दिनों से सफाई न होने के कारण टंकी और वाटर कूलर में काफी मिट्टी और गंदगी जमा हो गई थी, जिससे यात्रियों को स्वच्छ पेयजल मिलने में परेशानी हो रही थी। सफाई अभियान में शिवांग सोनी, अक्षय कुमार, राकेश कुमार, जसवंत (फौजी भाई) और आशीष कुमार ने मिलकर सराहनीय योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने इन युवाओं की इस सामाजिक पहल की जमकर प्रशंसा की और इसे जनहित का कार्य बताया। साथ ही स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विधायक से आग्रह किया है कि बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर में जल्द से जल्द वॉटर फिल्टर लगाया जाए, ताकि यात्रियों और आम जनता को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते हैं, इसलिए स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

लड भडोल की दलेड पंचायत के गांव बल्ली और भटेहङ के बीच खड्ड पर प्रशासन द्वारा बनाई गई पुलिया पर बिना रेलिंग और सीङीयों के।

लड भडोल की दलेड पंचायत के गांव बल्ली और भटेहङ के बीच खड्ड पर प्रशासन द्वारा बनाई गई पुलिया पर बिना रेलिंग और सीङीयों के।



जी हां पाठकगण, यह पुलिया जो आप देख रहे हैं, यह हमारी क्षेत्र की दलेड की खड्ड पर बनी है जो बल्ली और भटेहङ, हरङ व स्नेहङ आदि गांव को जोड़ने के  लिए कई वर्ष पहले बनाई गई थी परंतु पुलिया पर आज तक ना तो रेलिंग लगी है और ना ही सीढ़ियां।

अब सवाल यह उठता है कि बिना सीढ़ियों के लोग इस पुलिया का इस्तेमाल कैसे कर पाते हैं?

शायदअभी तक यह समस्या प्रशासन के संज्ञान में नहीं लाई गई थी। हमारे माननीय विधायक प्रकाश राणा कई बार दलेङ पंचायत का दौरा कर चुके हैं परंतु अभी तक किसी ने भी विधायक जी को स्थिति से अवगत नहीं करवाया नहीं तो अब तक कुछ-न-कुछ समाधान तो निकल चुका होता।




LADBHAROLNEWS.COM का प्रशासन और माननीय विधायक प्रकाश राणा का स्थानीय जनता की ओर से अनुरोध है कि इस समस्या की और ध्यान दिया जाए और इस पुलिया पर रेलिंग तथा चढ़ने- उतरने के लिए सीढ़ियां बनवाई जाएं।

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM 9817742111

Comments

  1. I think so this is all most 25 year old.may be more.but you see this pulya now before where are you to right comnts.befour .

    ReplyDelete

Post a Comment