BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

लड भङोल क्षेत्र में तीन युवक कर रहे एक विवाहित को परेशान, पीङित महिला के पति ने पुलिस को दी लिखित शिकायत, दर्ज हुआ मामला।

जी हां पाठकगण,  हमारे क्षेत्र की एक विवाहित महिला को तीन मनचले युवको द्वारा मोबाइल पर बार बार कॉल करके परेशान करने का मामला सामने आया है। यह मामला अखबार में भी छप चुका है।

पति ने पुलिस को दिए परेशान करने वाले युवको के नाम और मोबाइल नंबर।

जी हां दोस्तों, पीङित महिला के पति ने इस मामले की लिखित शिकायत पुलिस को सौंप दी है। महिला के पति ने इस शिकायत को जोगिंदरनगर पुलिस थाने में दर्ज करवाया है।  पीङितमहिला के पति ने पुलिस को बताया है कि जब वह काम करने के लिए घर से बाहर जाता है तो तीन युवक उसकी पत्नी को अलग-अलग नंबर से फोन करके अश्लील बातें बोलकर उसे परेशान करते हैं। इन सब से उसकी पत्नी बहुत परेशान है। यहां तक की अब वह फोन भी नहीं उठाना चाहती।

जोगिंदर नगर पुलिस ने मामला दर्ज करके शुरू की जांच पड़ताल।

जोगिंदर नगर पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित महिला के पति ने पुलिस को बताया है कि इन तीनों को IPH विभाग का बेलदार भी शामिल है।


जोगिंदर नगर पुलिस स्टेशन के प्रभारी संदीप शर्मा के अनुसार उन्हें लिखित शिकायत प्राप्त हुई है और उन्होंने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

महत्वपूर्ण सूचना:- पीङित महिला की पहचान उजागर करना कानूनन अपराध है इसलिए हम उसकी पहचान उजागर नहीं कर रहे।

अगर यह शिकायत वास्तव में सच्च है तो यह वास्तव में ही एक निंदनीय बात है।


दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM 9817742111 

Comments