BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

लड भङोल तहसील के नए नायव तहसीलदार पूर्णचंद कौंडल ने आज संभाला पदभार। एक वर्ष से रिक्त चल रहा था नायव तहसीलदार का पद।

लड भङोल तहसील के नए नायव तहसीलदार पूर्णचंद कौंडल ने आज संभाला पदभार। एक वर्ष से रिक्त चल रहा था नायव तहसीलदार का पद।



जी हां पाठकगण, आज लड भङोल तहसील में नए नायब तहसीलदार ने पदभार संभाला है। इनका नाम है पूर्ण चंद कौंडल। हमारी तहसील में नायव तहसीलदार का पद पिछले 1 वर्ष से रिक्त चल रहा था। आज  नायव तहसीलदार पूर्णचंद कौंडल   ने अपना पदभार संभाल लिया है और सेंवाएं देना शुरु कर दिया है। इसे पूर्व पूर्ण चंद कौंडल जोगिंदर नगर में   वर्ष 1988 से 2012 तक उप मंडल अधिकारी नागरिक कार्यालय जोगिंदर नगर में बतौर वरिष्ठ सहायक सेवाएं दे चुके हैं।

कमीशन पास करके हासिल किया नायव तहसीलदार का पद।

जी हां, पूर्ण चंद कौंडल ने हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन पास करके नायब तहसीलदार का पद हासिल किया और बिलासपुर जिले की उप तहसील कटौला तथा कलोल में बतौर नायब तहसीलदार सेवाएं दी।

अपनी जिम्मेदारियों को करेंगे निष्ठा पूर्वक निर्वहन,ऐसा कहना है नायब तहसीलदार पूर्ण चंद कौंडल का।

जी हां पाठकगण, हमारे नए नायब तहसीलदार श्री पूर्णचंद कौंडल के अनुसार वह इलाके के लोगों की समस्याओं का निपटारा शीघ्रता से करने की कोशिश करेंगे तांकि लोगों को बार-बार कार्यालय की चक्कर ना काटने पड़े। उन्होंने कहा कि यह सरकार द्वारा निर्देशित अधिसूचना का पालन करेंगे और सरकार द्वारा जनता को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जागरुक करेंगे। उन्होंने कहा कि वे राजस्व विभाग से संबंधित कार्य जैसे कि निशानदेही ,नाम दुरुस्त करना, इंतकाल चढ़ाना, तक्सीम करना तथा अन्य समस्याओं के शीघ्र निपटान की कोशिश करेंगे।

LADBHAROLNEWS.COM पूरे इलाका वासियों की और से नायव तहसीलदार पूर्ण चंद कौंडल के पद भार संभालने पर खुशी जाहिर करता है और उनका हमारी इलाके में पधारने पर स्वागत करता है।


  


Comments

Post a Comment