BREAKING NEWS:

लडभड़ोल बस स्टैंड में वाटर कूलर और पानी की टंकी की हुई सफाई, फिल्टर लगाने की उठी मांग

Image
आज लडभड़ोल बस स्टैंड में लंबे समय बाद वाटर कूलर और पानी की टंकी की अच्छी तरह सफाई की गई। कई दिनों से सफाई न होने के कारण टंकी और वाटर कूलर में काफी मिट्टी और गंदगी जमा हो गई थी, जिससे यात्रियों को स्वच्छ पेयजल मिलने में परेशानी हो रही थी। सफाई अभियान में शिवांग सोनी, अक्षय कुमार, राकेश कुमार, जसवंत (फौजी भाई) और आशीष कुमार ने मिलकर सराहनीय योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने इन युवाओं की इस सामाजिक पहल की जमकर प्रशंसा की और इसे जनहित का कार्य बताया। साथ ही स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विधायक से आग्रह किया है कि बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर में जल्द से जल्द वॉटर फिल्टर लगाया जाए, ताकि यात्रियों और आम जनता को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते हैं, इसलिए स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

खुशखबरी। जोनल हॉस्पिटल मंडी के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ उदय भानू राणा ने अपने पैसों से खरीदी 10 लाख की लैप्रोस्कोपिक मशीन। मुफ्त में हो रही लाखों की लैप्रोस्कोपिक सर्जरी।

खुशखबरी। जोनल हॉस्पिटल मंडी के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ उदय भानू राणा ने अपने पैसों से खरीदी 10 लाख की लैप्रोस्कोपिक मशीन। मुफ्त में हो रही लाखों की लैप्रोस्कोपिक सर्जरी।

LAPROSCOPIC SURGERY के फायदे।

जी हां दोस्तों, हिमाचल प्रदेश के मंडी जोनल हॉस्पिटल के एक स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ उदय भानू राणा ने अपनी ओर से 10 लाख रुपए खर्च करके मरीजो के इलाज हेतु LAPROSCOPIC मशीन खरीदी है।

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला और राजेंद्र प्रसाद गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज टांडा में भी नहीं उपलब्ध है यह मशीन।

जी हां दोस्तों, यह सर्जरी मशीन ना तो इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला में उपलब्ध है और ना ही डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में। केवल मंडी के जोनल हॉस्पिटल में यह मशीन उपलब्ध है और वह भी केवल डॉ उदय भानू राणा के कारण।

पाठकगण, डॉ उदय भानू राणा के अनुसार सर्जरी करने के दो तरीके होते हैं। एक होती है ओपन सर्जरी जिसमें पेट में चीरा लगाया जाता है और फिर इसे परत दर परत खोला जाता है। और इलाज की प्रक्रिया पूरी की जाती है लेकिन इस प्रक्रिया में रक्त के ज्यादा बहने की संभावना होती है और ज्यादा कमजोरी आती है और मरीज को कई दिनो तक अस्पताल में रहना पड़ता है। वही लैप्रोस्कोपिक सर्जरी में पेट में सिर्फ एक या आधे सेंटीमीटर के दो या तीन छेद किए जाते हैं और मरीज का इलाज किया जाता है। इस सर्जरी में पेट में चीरा लगाने की जरुरत नहीं होती है। इसमें समय भी बहुत कम लगता है और मरीज को दर्द भी कम होता है और घाव भी जल्दी भर जाते हैं। मरीज को 24 घंटों के बाद छुट्टी दी जा सकती है और एक या दो सप्ताह के बाद मरीज अपने काम पर वापिस जा सकता है।


जी हां पाठक गण, आजकल जहां पैसे खर्च करके भी आदमी को सही इलाज नहीं मिल पा रहा है वहां पर डॉक्टर उदय भानू राणा जैसे जहीन डॉक्टर कम से कम खर्च में मरीज को बहता चिकित्सा सुविधा देना अपना धर्म मानते हैं। डॉ उदय भानू राणा ने अपनी फैलोशिप लैप्रोस्कोपिक सर्जरी में की है। जब उन्हें पता चला कि सरकारी हॉस्पिटल में यह सुविधा नहीं है तो उन्होंने अपने माता पिता से बातचीत की और अपने खर्चे पर यह मशीन लाने की सोची और मंगवाई। डॉ उदय भानू राणा के अनुसार इस सर्जरी में दो लाख रुपए तक खर्च आता है परंतु जो न हॉस्पिटल मंडी में डॉ उदय भानू राणा और उनके साथी डॉक्टर संदीप राठोर जरुरतमंद को मुफ्त में यह सुविधा प्रदान कर रहे हैं। डॉ उदय भानू राणा के अनुसार देश में स्वास्थ्य क्षेत्र की हालत ठीक नहीं है क्योंकि अस्पताल ढांचागत बुनियादी सुविधाओं की किल्लत से जूझ रहे हैं इसलिए चिकित्सक चाहते हुए भी अपनी ड्यूटी सही तरीके से नहीं कर पाते हैं। डॉ उदय भानू राणा दूसरों पर निर्भर हुए बगैर आम आदमी को बेहतर चिकित्सा सुविधा देना चाहते हैं इसलिए उन्होने यह मशीन खरीदी।

LADBHAROLNEWS.COM डॉ उदय भानू राणा की प्रगतिशील सोच और समाजसेवी भावना तथा उनके इस कदम की प्रशंसा करता है। आज भारत को ऐसे ही सपूतों की जरूरत है जो पैसे से अधिक महत्व आम आदमी की सेवा को दे। डॉक्टर को लोग भगवान का रूप मानते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि बाकी सभी लोगों को भी इसे प्रेरणा मिलेगी।

कम से कम खर्च में मरीज को बेहतर चिकित्सा सुविधा देना अपना धर्म मानते हैं डॉक्टर उदय भानू राणा।

दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM 9817742111





Comments

Post a Comment