BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

लड भडोल के मिहाड् गांव के एक बुजुर्ग का ढांक से फिसलने से हुई मौत ।

लड भडोल के मिहाडू गांव के एक बुजुर्ग शोभाराम का  ढाक से फिसलने के कारण हुआ निधन।




प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़ भडोल के मिहाडू गांव निवासी बुजुर्ग शोभाराम  जो कि सुबह बकरियां चराने गए थे ,वहां अचानक ढाक से उनका पैर फिसला और वह ढाक से नीचे गिर गए जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई।


 घटना का पता चलते ही परिवार के सदस्य उन्हें स्थानीय अस्पताल CHC LAD BHAROL में ले गए जहां पर डॉक्टर रोहित चौहान ने  शोभाराम को मृत घोषित किया। डॉ रोहित चौहान ने इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी जिसके चलते पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लिया और जोगिंदर नगर में पोस्टमॉर्टम हेतु ले गए ।फिर पोस्टमॉर्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार हेतु परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

LADBHAROlNEWS.COmइस घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करता है और प्रार्थना करता है कि ईश्वर मृतक की आत्मा को शांति दे और परिजनों को दुख सहन करने की ताकत दे।

Comments