BREAKING NEWS:

लडभड़ोल:- आंगनबाड़ी केंद्र जमथला में 'समर मेला कमाल की तैयारी' का शानदार आयोजन, बच्चों और माताओं में दिखा भारी उत्साह

Image
लडभड़ोल( मिंटू शर्मा) (मंडी): आंगनबाड़ी केंद्र जमथला में आज 'समर मेला कमाल की तैयारी' कैंप का बेहद सफल और उत्साहजनक आयोजन किया गया। इस विशेष मेले में पंचायत लडभड़ोल की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कैंप का मुख्य उद्देश्य खेल-खेल में बच्चों के मानसिक व शैक्षणिक विकास को बढ़ावा देना था। ​7 आकर्षक स्टालों के जरिए दी गई शिक्षा ​इस कैंप में 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के बच्चों और उनकी माताओं ने विशेष रूप से शिरकत की। मेले को बेहद आकर्षक और ज्ञानवर्धक बनाने के लिए 7 अलग-अलग स्टाल लगाए गए थे। इन स्टालों के माध्यम से बच्चों को रटने के बजाय खेल-खेल में और मनोरंजक गतिविधियों के जरिए शिक्षा प्रदान की गई। ​खास बात: खेल और पढ़ाई के इस अनोखे संगम को देखकर बच्चे और उनकी माताएं बेहद उत्साहित नजर आईं। माताओं ने भी गतिविधियों में हिस्सा लेकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। ​इन कार्यकर्ताओं ने संभाला मोर्चा ​इस पूरे भव्य कार्यक्रम और कैंप की व्यवस्था को सफल बनाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई। कार्यकर्ता अर्चना देवी, रीना देवी, पूनम देवी और शमा शर्मा ने पूरे कार्यभार को बेहद...

भारी मतों से जीते रामस्वरूप शर्मा , लड भडोल क्षेत्र में खुशी का माहौल!

भारी मतों से जीते रामस्वरूप शर्मा  लड भडोल क्षेत्र में खुशी का माहौल।                                  


  •  भारी मतों से विजयी हुए पंडित राम स्वरुप शर्मा ,लड भडोल  क्षेत्र में खुशी का माहौल ।

आज दिनांक 23 मई 2019 को लोकसभा चुनाव का परिणाम निकल चुका है । श्री राम स्वरुप शर्मा भारी मतों से विजयी हुए हैं । क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह है । लोगों ने बढ़-चढ़कर रामस्वरूप शर्मा के पक्ष में मतदान किया है ।  
          
 इस विजय से हमारे माननीय विधायक श्री प्रकाश राणा ,जिला परिषद  सदस्य  संजीव कुमार शर्मा , युवा शक्ति लड भडोल , भाजपा के जिला महामंत्री श्री पंकज जमवाल  गद गद  है । लोगों में अपार हर्ष है। उनका मतदान का परिणाम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आधार प्रेम तथा विश्वास दर्शाता है ।

lad bharol news.com इस विजय के लिए श्री राम स्वरुप शर्मा,  मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर ,माननीय  विधायक प्रकाश राणा ,भाजपा जिला महामंत्री श्री पंकज जमवाल, युवाशक्ति लड़ भडोल ,तथा अन्य  सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देता है ।

इस विजय के उपलक्ष्य में कल सुबह 10:00 बजे लड भडोल बाजार तथा चौतडा 11:30 बजे रैली निकाली जाएगी ।     लड भडोल  क्षेत्र में कहा कितने वोट पडे:-




Comments