BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

जोगिंदर नगर बस डिपो का हुआ विकास विधायक प्रकाश राणा के सफल प्रयासों का परिणाम

जोगिन्द्रनगर बस डिपो का हुआ विकास  विधायक प्रकाश राणा के सफल प्रयासों का परिणाम ।
हिमाचल परिवहन ने 316नई बसें  खरीदी है जिनमें से 25 बजे जोगिन्द्रनगर डिपो के लिए है ।ये सब  माननीय विधायक प्रकाश राणा जी के सफल प्रयासों का परिणाम है । मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर तथा  माननीय सांसद राम स्वरूप जी ने  सत्ता परिवर्तन के साथ ही मंडी के विकास में सराहनीय योगदान दिया है । जिसके लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर  सांसद राम स्वरूप शर्मा जी तथा विधायक प्रकाश राणा जी बधाई के पात्र है । जोगिन्द्रनगर बस डिपो का विकास क्षेत्र की जनता के लिए अपार हर्ष का    विषय है ।

Comments