BREAKING NEWS:

लडभड़ोल बस स्टैंड में वाटर कूलर और पानी की टंकी की हुई सफाई, फिल्टर लगाने की उठी मांग

Image
आज लडभड़ोल बस स्टैंड में लंबे समय बाद वाटर कूलर और पानी की टंकी की अच्छी तरह सफाई की गई। कई दिनों से सफाई न होने के कारण टंकी और वाटर कूलर में काफी मिट्टी और गंदगी जमा हो गई थी, जिससे यात्रियों को स्वच्छ पेयजल मिलने में परेशानी हो रही थी। सफाई अभियान में शिवांग सोनी, अक्षय कुमार, राकेश कुमार, जसवंत (फौजी भाई) और आशीष कुमार ने मिलकर सराहनीय योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने इन युवाओं की इस सामाजिक पहल की जमकर प्रशंसा की और इसे जनहित का कार्य बताया। साथ ही स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विधायक से आग्रह किया है कि बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर में जल्द से जल्द वॉटर फिल्टर लगाया जाए, ताकि यात्रियों और आम जनता को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते हैं, इसलिए स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

लडभडोल के बनान्दर मेले का आज हुआ धूमधाम से समापन

बनान्दर मेले का हुआ धूमधाम से समापन।
लड भडोल के बनान्दर में मनाए जा रहे बनान्दर मेले का  आज समापन हो गया । मेले में भारी भीड उमडी । मेले के  अन्तिम दिन में मुख्यतिथि सिमस निवासी मान सिंह राणा थे। उन्होंने मेला कमेटी के आयोजकों को 31 हजार  रूपये भेंट किए । मेला कमेटी के सदस्यों ने मुख्यतिथि को टोपी, शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।स्कूल के बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके खूब समय बांधा।
मेले में हुई वॉलीबाल प्रतियोगिता में बनान्दर ने  गोलवाँ को हराया ।रस्साकसी में स्यूण महिला मंडल  विजयी टीमों तथा अन्य  प्रतियोगिता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया ।इस अवसर पर विधायक प्रकाश राणा, जिला परिषद सदस्य संजीव शर्मा तथा प्रेम चन्द राणा भी  उपस्थित थे ।

Comments