BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

जय मां सिमसा जय मां सिमसा

धूमधाम से नवरात्रे मनाए गए
सिमस में किया गया हवन ।
आज चैत्र के नवरात्रे  समाप्त हो गये ।सिमस माता के दरबार में खासी भीड थी । भक्त जनो में भारी उत्साह देखने को मिला । लौगो के जय - जयकार से माता के दरबार गुंजायमान रहा  ।लोगो ने माता के समक्ष शीश नवाए तथा कन्या पुजन भी किया ।मंदिर कमेटी तथा युवक मंडल सिमस द्वारा आयोजित भंडारा नो दिन निरंतर चलता रहा ।
नवरात्र के  अन्तिम दिन मां सिद्धदात्री की पुजा की जाती है । मंदिर में हवन का आयोजन किया  गया । साथ ही आज रामनवमी को  भगवान    श्री  राम का जन्म दिवस भी मनाया जाता है । माता रानी सबके  ऊपर कृपा करे ।
जय मां सिमसा ।
माता सिमसा के दरबार में आकर स्वपनफल प्राप्त करने वाली महिलाएं -

Comments