BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

बटलर से पूछा, क्या धोनी का अंपायर से बहस करना सही फैसला था ? जवाब जानकर होगी हैरानी

आईपीएल 2019 का 25वां मुकाबला 11 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 151 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।

इस लक्ष्य का पीछा करने चेन्नई की टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की 58 रन और अंबाती रायुडू की 57 रनों की पारियों की बदौलत यह मैच 4 विकेट से जीत लिया I महेंद्र सिंह धोनी की शानदार अर्धशतकीय पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।

दरअसल इस मैच के दौरान धोनी का आउट होना सबसे बड़ा चर्चा का विषय रहा। दरअसल चेन्नई की बल्लेबाजी के 20वें ओवर की चौथी गेंद पर धोनी आउट होकर पवेलियन वापस लौट गए थे। परंतु जब अंपायर ने इस गेंद को नो बॉल करार नहीं दिया, तो वह पेवेलियन से वापस मैदान में आकर अंपायर के साथ बहस करने लगे। मैच के बाद राजस्थान के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉस बटलर ने धोनी द्वारा की गई इस हरकत पर अपनी राय रखी I


अंपायर ने उस गेंद को नो बॉल करार क्यों नहीं दिया ? इस सवाल पर बटलर ने जवाब देते हुए कहा. यह एक विवादित मुद्दा है। मैं उस समय बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहा था और मुझे यह समझ नहीं आ रहा था कि आखिर क्या हो रहा है ?

Comments