BREAKING NEWS:

लडभड़ोल:- आंगनबाड़ी केंद्र जमथला में 'समर मेला कमाल की तैयारी' का शानदार आयोजन, बच्चों और माताओं में दिखा भारी उत्साह

Image
लडभड़ोल( मिंटू शर्मा) (मंडी): आंगनबाड़ी केंद्र जमथला में आज 'समर मेला कमाल की तैयारी' कैंप का बेहद सफल और उत्साहजनक आयोजन किया गया। इस विशेष मेले में पंचायत लडभड़ोल की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कैंप का मुख्य उद्देश्य खेल-खेल में बच्चों के मानसिक व शैक्षणिक विकास को बढ़ावा देना था। ​7 आकर्षक स्टालों के जरिए दी गई शिक्षा ​इस कैंप में 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के बच्चों और उनकी माताओं ने विशेष रूप से शिरकत की। मेले को बेहद आकर्षक और ज्ञानवर्धक बनाने के लिए 7 अलग-अलग स्टाल लगाए गए थे। इन स्टालों के माध्यम से बच्चों को रटने के बजाय खेल-खेल में और मनोरंजक गतिविधियों के जरिए शिक्षा प्रदान की गई। ​खास बात: खेल और पढ़ाई के इस अनोखे संगम को देखकर बच्चे और उनकी माताएं बेहद उत्साहित नजर आईं। माताओं ने भी गतिविधियों में हिस्सा लेकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। ​इन कार्यकर्ताओं ने संभाला मोर्चा ​इस पूरे भव्य कार्यक्रम और कैंप की व्यवस्था को सफल बनाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई। कार्यकर्ता अर्चना देवी, रीना देवी, पूनम देवी और शमा शर्मा ने पूरे कार्यभार को बेहद...
लड भडोल भराडपट सऱकारी स्कूल में शिक्षक करवाऐं अपने बच्चों का दाखिला तभी होगा लोगो का सरकारी स्कूलों के प्रति विश्वास और शिक्षा में सुधार........
विश्वसनीय सूत्रों से ज्ञात हुआ कि लड भडोल के भराडपट के कला अध्यापक बनोज कुमार ने अपने सपुत्र का  दाखिला सरकारी स्कूल में करवाया है । जो कि पहले निजी स्कूल में पढ रहा था । शिक्षक ऐसा ही करे तो वो दिन दूर नहीं जब सरकारी स्कूलों में भी  ऊच्च गुणवत्ता की शिक्षा मिलेगी । वैसे भी सरकारी स्कूलों में जो भी अध्यापक भर्ती होते है वह अध्यापक पात्रता परीक्षा पास करके  आंए होते है  और वे अपने बच्चों को निजी स्कूलों के बजाय सरकारी स्कूलों में डालेगे तो शिक्षक का स्तर भी  अवश्य ही ऊच्च होगा ऐसे में लड भडोल के भराडपट स्कूल के  अध्यापक बनोज कुमार का प्रयास प्रशंसा योग्य है ।

Comments

  1. miss you uncle ji aap ki Kami लड़ भारोल इलाके के सभी युवको को हमेशा रहेगी !

    ReplyDelete

Post a Comment