BREAKING NEWS:

लडभड़ोल:- आंगनबाड़ी केंद्र जमथला में 'समर मेला कमाल की तैयारी' का शानदार आयोजन, बच्चों और माताओं में दिखा भारी उत्साह

Image
लडभड़ोल( मिंटू शर्मा) (मंडी): आंगनबाड़ी केंद्र जमथला में आज 'समर मेला कमाल की तैयारी' कैंप का बेहद सफल और उत्साहजनक आयोजन किया गया। इस विशेष मेले में पंचायत लडभड़ोल की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कैंप का मुख्य उद्देश्य खेल-खेल में बच्चों के मानसिक व शैक्षणिक विकास को बढ़ावा देना था। ​7 आकर्षक स्टालों के जरिए दी गई शिक्षा ​इस कैंप में 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के बच्चों और उनकी माताओं ने विशेष रूप से शिरकत की। मेले को बेहद आकर्षक और ज्ञानवर्धक बनाने के लिए 7 अलग-अलग स्टाल लगाए गए थे। इन स्टालों के माध्यम से बच्चों को रटने के बजाय खेल-खेल में और मनोरंजक गतिविधियों के जरिए शिक्षा प्रदान की गई। ​खास बात: खेल और पढ़ाई के इस अनोखे संगम को देखकर बच्चे और उनकी माताएं बेहद उत्साहित नजर आईं। माताओं ने भी गतिविधियों में हिस्सा लेकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। ​इन कार्यकर्ताओं ने संभाला मोर्चा ​इस पूरे भव्य कार्यक्रम और कैंप की व्यवस्था को सफल बनाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई। कार्यकर्ता अर्चना देवी, रीना देवी, पूनम देवी और शमा शर्मा ने पूरे कार्यभार को बेहद...

तहसील क्षेत्र लडभङोल के भूतपूर्व सैनिकों के परिवारों को नहीं मिल रही मोबाइल कैंटीन की सुविधा, भूतपूर्व सैनिकों ने की मोबाइल कैंटीन सुविधा बहाल करने की अपील!

तहसील क्षेत्र लड़ भड़ोल की 17 पंचायतों के लगभग तीन हजार सैनिक परिवार मोबाईल केन्टीन के न आने के कारण परेशान हैं। कैन्टीन एक फौजी के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसी कैन्टीन के सहारे ही वह फौज में अपनों से दूर रहकर भी निश्चिन्त रहता है की उसके परिवार को कैन्टीन के माध्यम से सारी सुविधायें मिल रही हैं। फौज से रिटायर होने पर भी केंटिन की सुविधा ही उसे दुसरे आम लोगों से अलग रखती है। 
                              वीडियो देखना ना भूलें

जब एक फौजी की जिन्दगी से ये केन्टीन की सुविधा ही ख़त्म हो जाये तो उसे अपने फौजी होने का एहसास भी ख़त्म हो जाता है। कुछ ऐसी ही मानसिक त्रासदी से लड़भड़ोल तहसील क्षेत्र के तीन हजार सैनिक परिवार इस कोरोना काल से गुजर रहे हैं। लड भड़ोल भूतपूर्व सैनिक संघ के प्रधान प्रवीण शर्मा के अनुसार लड़ भड़ोल तहसील क्षेत्र का शायद ही कोई गाँव ऐसा होगा जहाँ से कोई सेना में न होगा। लेकिन इन सैनिकों और उनके आश्रितों को वर्तमान में कोई सुविधा नही मिल पा रही है। कोरोना महामारी के चलते लडभड़ोल क्षेत्र को लोगों को मिलने वाली मोबाईल केन्टीन बंद कर दी गई थी। प्रधान प्रवीण शर्मा के अनुसार सभी सैनिकों ने इसका सम्मान किया और मुख्य मंत्री राहत कोष में दो लाख पचास हजार रूपए की सहायता राशी दे कर अपना पूर्ण सहयोग प्रदेश सरकार को दिया लेकिन अब सरकार के आदेशानुसार बाजार, बैंक, दुकाने, दफ्तर आदि  सब कुछ खोल दिया गया है लेकिन भूतपूर्व सैनिकों को मिलने वाली कैन्टीन की सुविधा को बहाल नहीं  किया जा रहा है। सरकार और प्रशासनिक अधिकारी इसके पीछे सोशल डिस्टेंसिंग की पूर्ण रूप से पलना न होने का तर्क दे रहे हैं। प्रधान प्रवीण शर्मा ने कहा की जिन फौजियों का पूरा जीवन अनुशासन में बीता हो उनको इस तरह के तर्क देना कहाँ तक उचित है ? लड़ भड़ोल भूतपूर्व सैनिक संघ के उप प्रधान रणजीत चौहान ने कहा की लड़ भड़ोल के फौजियों और उनके आश्रितों को हर बार ठगा गया है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपने लडभड़ोल दौरे के दौरान कहा था की वे लडभड़ोल में स्थायी कैन्टीन खोल कर यहाँ की सैनिकों को सम्मान देंगे l उस वक्त ठाकुर महेंद्र सिंह व स्थानीय विधायक प्रकाश राणा ने भी इसकी पैरिवी की थी लेकिन वर्ष बीतने को आया परन्तु उन्हें आश्वासनों के सिवाए कुछ नहीं मिला l उन्होंने कहा की ठाकुर महेंद्र सिंह खुद एक सैनिक रहे हैं और जोगिंदरनगर विधायक भी सैनिक परिवार से सम्बंध रखते हैं और दोनों ही ये भली भांति जानते हैं की एक सैनिक के लिए कैन्टीन क्या मायने रखती है? उन्होंने प्रदेश भाजपा सरकार और ठाकुर महेंद्र सिंह व जोगिंदरनगर विधायक प्रकाश राणा से मांग की है की वह लड भड़ोल तहसील क्षेत्र केतीन हजार सैनिक परिवारों की पीड़ा को समझते हुए लड़ भड़ोल में स्थायी कैन्टीन खोलने के आदेश दें और जब तक ये स्थाई केन्टीन नहीं खुलती है तब तक मोबाईल कैन्टीन की बहाली सुनिचित करें। हमारा विधायक प्रकाश राणा और सांसद महोदय से निवेदन रहेगा कि भूतपूर्व सैनिकों की इस अपील की तरफ ध्यान दिया जाए। धन्यवाद! लडभङोलन्यूज!
STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments